फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mayank Vaidya of Bilaspur sets world record in marathon in Hong Kong

World Record: हिमाचल के मयंक वैद्य ने हांगकांग में मैराथन में बनाया विश्व रिकॉर्ड

Thu, 29 Sep 2022 07:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Sep 2022 07:56 PM IST
सार

इस रिकॉर्ड ने मयंक को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा दिया है। 16 से 25 सितंबर के बीच मयंक ने हांगकांग फुटबाल क्लब में हर दिन 42.195 किलोमीटर की दौड़ लगाई। 

विज्ञापन
Mayank Vaidya of Bilaspur sets world record in marathon in Hong Kong
मयंक वैद्य ने हांगकांग में मैराथन में बनाया विश्व रिकॉर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में जन्मे मयंक वैद्य ने हांगकांग में 10 दिन में सबसे तेज समय में 10 मैराथन ट्रेडमिल पूरा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड ने मयंक को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा दिया है। 16 से 25 सितंबर के बीच मयंक ने हांगकांग फुटबाल क्लब में हर दिन 42.195 किलोमीटर की दौड़ लगाई। उन्होंने 10 दिन में ट्रेडमिल पर कुल 421.95 किलोमीटर दौड़ लगाई।  इस दौड़ को पूरा करने का पिछला रिकॉर्ड 38 घंटे और 30 मिनट का था। मयंक ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सभी दस मैराथन को पूरा करने के लिए कुल 31 घंटे 21 मिनट का समय लिया। भले ही मयंक ने हांगकांग में इस इवेंट को अंजाम दिया लेकिन उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। रिकॉर्ड प्रमाण पत्र पर यह विश्व रिकॉर्ड भारत का नाम का है।

विज्ञापन


वहीं मयंक वैद्य का अध्ययन हांगकांग विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की ओर से किया जा रहा था। मैराथन के दौरान हर दूसरे दिन उन्होंने घटना के दौरान होने वाले परिवर्तनों की निगरानी के लिए रक्त और मल के नमूने लिए। बता दें कि बिलासपुर की ग्राम पंचायत राजपुरा के नोआ गांव में जन्मे मयंक वैद्य हांगकांग में एक मल्टीनेशनल कंपनी के सीनियर अधिवक्ता हैं। मयंक वैद्य स्व. अशोक वैद्य (सेवानिवृत्त डीआईजी बीएसएफ) और माता समाजसेवी नीरू वैद्य के छोटे बेटे हैं। इनके बड़े भाई अमेरिका विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। इनकी शादी हांगकांग में ही थैरेसा से हुई है। इनके तीन बेटे हैं। मयंक ने 463 किलोमीटर एंडुरोमन रेस जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले मयंक पहले भारतीय बने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed