मॉरिशस के राष्ट्रपति का प्रकृति प्रेम देखकर दंग रह जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉरिशस के राष्ट्रपति राजकेश्वर ने बुधवार को भाखड़ा बांध को निहारते हुए इसकी तारीफ की। वह पत्नी के साथ नंगल के ऐतिहासिक सतलुज सदन में भी थोड़ी देर के लिए रुके।
राष्ट्रपति ने वह ग्लास हाऊस भी देखा जहां पर पंडित जवाहर लाल नेहरू भाखड़ा बांध के निर्माण के समय अक्सर आया करते थे। इस मौके पर राजेकश्वर और उनकी पत्नी का प्रकृति प्रेम भी देखने को मिला।
राष्ट्रपति राजकेश्वर ने चीन के साथ पंचशील समझौते को तैयार किए जाने वाले दस्तावेजों की बाबत भी जानकारी हासिल की। बुधवार को राष्ट्रपति ने पत्नी के साथ पंचशील स्टोन तथा वहां आसपास रुद्राक्ष तथा मुश्क कपूर के पेड़ों के साथ फोटो भी खिंचवाए।
सतलुज सदन के प्रांगण में रोपा पौधा
उन्होंने सतलुज सदन के प्रांगण में एक पौधा भी लगाया। खास बात यह कि राष्ट्रपति की पत्नी ने जूता उतारकर पौधारोपण किया। पौधे को सींचने के बाद जूता पहना।
पर्यावरण प्रेमी इसे प्रकृति के प्रति सच्ची आस्था मानते हैं। राष्ट्रपति ने पंडित जवाहर लाल नेहरूके उस कक्ष का अवलोकन किया जहां उनका सामान आज भी संजोकर रखा गया है।
गैलरी में भाखड़ा डैम के निर्माण के समय से जुड़ी पंडित नेहरू के यादगार चित्रों का भी अवलोकन किया। इस दौरे पर उनके साथ भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के चेयरमैन एबी अग्रवाल, एसडीएम सुरभी मलिक, मुख्य अभियंता बीबीएमबी एके बाली, एसपी हरमीत हुदंल, एसपी जीएस ग्रेबाल समेत अनेक अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।