फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   massive landslide mandi 10 km long jam in Mandi due to landslide

Himachal: भूस्खलन से बंद चंडीगढ़-मनाली हाईवे 16 घंटों बाद बहाल, मंडी में ट्रैफिक जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन

Fri, 01 Jul 2022 12:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 01 Jul 2022 12:08 PM IST
सार

मंडी जिले में 6 मील घ्राण के पास पहाड़ी दरकने से बंद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 16 घंटों बाद शुक्रवार सुबह यातायात के लिए बहाल हो गया है। 

विज्ञापन
massive landslide mandi 10 km long jam in Mandi due to landslide
मंडी में 10 किलोमीटर लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 6 मील घ्राण के पास पहाड़ी दरकने से बंद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 16 घंटों बाद शुक्रवार सुबह यातायात के लिए बहाल हो गया है। इस दौरान सैकड़ों वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। भूस्खलन की वजह से सात मील से मंडी तक 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। गुरुवार शाम करीब सात बजे से मंडी, कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह से ठप रहा। वहीं दूसरी ओर कटौला मार्ग पर भी जाम लगा
विज्ञापन


गुरुवार शाम करीब 7:00 बजे 6 मील घ्राण के पास चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पहाड़ी दरकने से बंद हो गया था। पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से मालवाहक वाहन भी चपेट में आया। वाहन में चालक सहित एक अन्य व्यक्ति सवार था, दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायल जोनल अस्पताल मंडी में उपचाराधीन है। 
विज्ञापन


 भूस्खलन के बाद  नेशनल हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सुबह तक यातायात बंद कर दिया था। वाहनों को वाया बजौरा वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा गया। लेकिन मार्ग संकरा होने के कारण यहां भी लंबा जाम लगा रहा। इसके बाद हाईवे शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे यातायात के लिए बहाल हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed