फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Maruti Van Falls into gorge at Chamba, two killed.

200 मीटर गहरी खाई में गिरी वैन, दो की मौके पर ही मौत

Sat, 01 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता (चंबा) Updated Sat, 01 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Maruti Van Falls into gorge at Chamba, two killed.

हिमाचल के चंबा में देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक वैन के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह हादासा  उप तहसील सिहुंता के द्रम्मण-गोला मार्ग पर हुआ। यहां यह वैन गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को टांडा से पीजीआई रेफर किया गया है। हादसे में मारे गए दो लोगों की पहचान फौजा सिंह (56) निवासी गोला और सतीश कुमार (28) निवासी गोला के रूप में हुई है।
विज्ञापन


चालक सन्नी पुत्र जरनैल सिंह गांव ठंबा पंचायत गोला गंभीर रूप से जख्मी है। इसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। हादसे में मारे गए फौजा सिंह आईपीएच विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे तो सतीश कुमार गोला डाकघर में पोस्टमैन तैनात था।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात हुआ हादसा, राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया चालक

Maruti Van Falls into gorge at Chamba, two killed.

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल सन्नी का परिवार भी उसके बच जाने की दुआएं मांग रहा है। इस हादसे की सूचना पुलिस को वीरवार रात लगभग साढ़े दस बजे मिली। लिहाजा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लिया।

राहगीरों ने घायल चालक को उपचार के लिए भेज दिया था। यह हादसा द्रम्मण-गोला मार्ग भर भेड़ा नामक स्थान पर हुआ। उधर प्रशासन की ओर नायब तहसीलदार सिहुंता देविंद्र कुमार ने मृतकों के परिवारों को पांच पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी है।

डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि हादसे के लिए चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। चालक भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका अभी उपचार चल रहा है और वह अभी बयान देने की हालत में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed