200 मीटर गहरी खाई में गिरी वैन, दो की मौके पर ही मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा में देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक वैन के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह हादासा उप तहसील सिहुंता के द्रम्मण-गोला मार्ग पर हुआ। यहां यह वैन गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को टांडा से पीजीआई रेफर किया गया है। हादसे में मारे गए दो लोगों की पहचान फौजा सिंह (56) निवासी गोला और सतीश कुमार (28) निवासी गोला के रूप में हुई है।
चालक सन्नी पुत्र जरनैल सिंह गांव ठंबा पंचायत गोला गंभीर रूप से जख्मी है। इसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। हादसे में मारे गए फौजा सिंह आईपीएच विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे तो सतीश कुमार गोला डाकघर में पोस्टमैन तैनात था।
देर रात हुआ हादसा, राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया चालक
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल सन्नी का परिवार भी उसके बच जाने की दुआएं मांग रहा है। इस हादसे की सूचना पुलिस को वीरवार रात लगभग साढ़े दस बजे मिली। लिहाजा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लिया।
राहगीरों ने घायल चालक को उपचार के लिए भेज दिया था। यह हादसा द्रम्मण-गोला मार्ग भर भेड़ा नामक स्थान पर हुआ। उधर प्रशासन की ओर नायब तहसीलदार सिहुंता देविंद्र कुमार ने मृतकों के परिवारों को पांच पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी है।
डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि हादसे के लिए चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। चालक भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका अभी उपचार चल रहा है और वह अभी बयान देने की हालत में नहीं है।