फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Martyr Kulbhushan manta of Kupvi funeral will be held on Saturday bid adieu

Himachal: देर शाम तक कुपवी नहीं पहुंची शहीद कुलभूषण की देह, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

Fri, 28 Oct 2022 06:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहडू)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहडू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Oct 2022 06:31 PM IST
सार

कुलभूषण के शहीद होने की सूचना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। शहीद की माता दुर्मा देवी और पत्नी नीतू बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। कुलभूषण के घायल होने की खबर उनके परिजनों को पहले मिल चुकी थी। 

विज्ञापन
Martyr Kulbhushan manta of Kupvi funeral will be held on Saturday bid adieu
शहीद कुलभूषण व विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 जम्मू-कश्मीर के बारामूला के आतंकी मुठभेड़ में शहीद कुपवी क्षेत्र की मझौली पंचायत के गौंठ निवासी कुलभूषण की पार्थिव देह शुक्रवार देर शाम तक उनके घर नहीं पहुंच सकी। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की संभावना है। पिता और छोटी बहन चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। जम्मू के अस्पताल से शहीद की देह को हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ पहुंचाया गया है। चंडीगढ़ से सड़क के जरिये देह को उनके गांव पहुंचाया जा रहा है। कुलभूषण के शहीद होने की सूचना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। शहीद की माता दुर्मा देवी और पत्नी नीतू बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। कुलभूषण के घायल होने की खबर उनके परिजनों को पहले मिल चुकी थी। पिता और बहन जम्मू रवाना होने के लिए चंडीगढ़ पहुंच चुके थे। चंडीगढ़ में परिजनों को जम्मू रवाना होने से पहले शहादत की सूचना मिल गई। शहीद की पार्थिव देह जम्मू से चंडीगढ़ तक सेना के हेलीकॉप्टर और यहां से सड़क के माध्यम से उनके पैतृक गांव पहंचाई जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार रात तक देह घर पहुंचने की संभावना है। शनिवार को ही पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। कुलभूषण की एक साल पूर्व शादी हुई थी। घर में ढाई माह का बेटा है। कुलभूषण के मामा रमेश घालू और सुरेश रणाईक ने बताया कि कुलभूषण मिलनसार स्वभाव का था। शहीद कुलभूषण अपने पीछे पत्नी नीतू, ढाई महीने का बेटा, पिता प्रताप, माता दुर्मा देवी, बहनें रेखा, किरण, रजनी को छोड़ गए हैं। कुलभूषण की शहादत के बाद उनके ससुराल चइंजन और ननिहाल घाला में भी मातम का माहौल है । एसडीएम कुपवी नरायण चौहान ने कहा के उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ पहुंचा और वहां से सड़क के माध्यम से कुपवी लाया जा रहा है। देह शुक्रवार देर रात तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed