{"_id":"68a6bc03fb2b15b64803c34f","slug":"martyr-agniveer-arun-s-mortal-body-brought-to-udaipur-by-army-chopper-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहाैल: चौथे दिन पैतृक गांव पहुंची अग्निवीर अरुण की पार्थिव देह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहाैल: चौथे दिन पैतृक गांव पहुंची अग्निवीर अरुण की पार्थिव देह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Thu, 21 Aug 2025 11:56 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:56 AM IST
सार
पार्थिव शरीर उदयपुर हेलीपैड उतारते ही भारत माता की जयघोष के साथ ही जब तक सूरज चांद रहेगा अरुण तेरा नाम रहेगा के नारे गूंजे।
विज्ञापन
चॉपर से उदयपुर पहुंचाई बलिदानी अग्निवीर अरुण की पार्थिव देह
- फोटो : संवाद
विस्तार
अग्निवीर जवान अरुण का पार्थिव शरीर चौथे दिन किशोरी गांव पहुंचा। यहां उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गुरुवार को मृतक अरुण का पार्थिव शरीर सेना के चॉपर से चंडीगढ़ से उदयपुर हेलीपैड लाया गया। पार्थिव शरीर उदयपुर हेलीपैड उतारते ही भारत माता की जयघोष के साथ ही जब तक सूरज चांद रहेगा अरुण तेरा नाम रहेगा के नारे गूंजे। उसके उपरांत अरुण का पार्थिव शरीर सड़क से किशोरी गांव लाया गया।
विज्ञापन
हालांकि जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह लेह से जहाज के माध्यम से चंडीगढ़ पहुंचाया गया था, लेकिन वहां दो दिन तक मौसम खराब होने के कारण अरुण का पार्थिव शरीर नहीं लाया जा सका था लेकिन वीरवार को जैसे ही मौसम साफ हुआ तो चॉपर के माध्यम से पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ से लाहौल लाया गया। बीते 17 अगस्त की रात को किशोरी निवासी अग्निवीर अरुण की सियाचिन में अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
21 वर्षीय अरुण 2022 में लद्दाख स्काउट में अग्निवीर में भर्ती हुए थे और वर्तमान में सियाचिन ग्लेशियर में तैनात थे। वीरवार को अग्निवीर जवान का किशोरी गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सेना के जवानों ने उन्हें सलामी दी। इसके साथ सेना, पुलिस, प्रशासन व बीआरओ ने भी पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एसडीएम उदयपुर अलीशा चौहान, डीएसपी केलांग रश्मि शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन