{"_id":"5f84696f6c6ed21d633fe595","slug":"mars-closer-to-earth-on-13-october-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरिक्ष में आज दिखेगा अद्भुत नजारा, मंगल ग्रह होगा पृथ्वी के करीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरिक्ष में आज दिखेगा अद्भुत नजारा, मंगल ग्रह होगा पृथ्वी के करीब
Tue, 13 Oct 2020 11:03 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
मंगल ग्रह
- फोटो : Pixabay
मंगलवार यानि आज एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना घटेगी और सौर मंडल में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। मंगल ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब होगा और अपने उज्जवल नारंगी रंग में चमकता हुआ दिखाई देगा। ज्योतिष शोधार्थी और एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान रिसर्च पुस्तक के लेखक गुरमीत बेदी ने बताया कि अद्भुत बात यह होगी कि इस दिन मंगल सूर्य के विपरीत होगा और पृथ्वी सीधे मंगल और सूर्य के बीच स्थित होगी।
विज्ञापन
इससे धरती और सूर्य के साथ मंगल ग्रह एक सीध में दिखाई देंगे। गुरमीत बेदी के अनुसार जो लोग इस बार इस खगोलीय घटना को और इस अद्भुत नजारे को सौरमंडल में देखने से चूक जाएंगे, उन्हें फिर 15 साल और इंतजार करना पड़ेगा और ऐसा नजारा 11 सितंबर 2035 में ही देखने को मिलेगा। मंगलवार को मंगल ग्रह को अपनी आंखों से भी देख पाएंगे। गुरमीत बेदी ने बताया कि सबसे विहंगम व सबसे अद्भुत नजारा यह भी होगा कि मंगलवार को शाम के समय जब पश्चिम में सूर्य अस्त हो रहा होगा तो पूर्व में मंगल उदय हो रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरमीत बेदी के अनुसार विज्ञान की भाषा में इस खगोलीय घटना को मार्स एट अपोजिशन कहा जाता है। सूर्य, पृथ्वी और मंगल इन तीनों ग्रहों का एक साथ सीधी लाइन में आना खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए सचमुच में एक यादगार दिन रहेगा। मंगल ग्रह आधी रात तक दक्षिण दिशा में चला जाएगा और यदि आपके पास एक हाई क्वालिटी का टेलीस्कोप है तो आप ग्रह की सतह की एक झलक पा सकेंगे।