फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Markets decorated for Holi see high demand for herbal colours

Shimla News: होली के लिए सजे बाजार हर्बल रंगों की ज्यादा मांग

Mon, 23 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Markets decorated for Holi see high demand for herbal colours
राजस्थान से मंगवाए हैं हर्बल रंग
विज्ञापन

विक्रेताओं का दावा, त्वचा को नहीं पहुंचता नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के बाजारों में होली के त्योहार के लिए एक हफ्ता पहले से ही शहर के बाजार सजना शुरू हो गए हैं। बाजार में रंग-बिरंगे गुलाल के स्टॉल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इन दिनों शिमला के लोअर बाजार में हर्बल रंगों की मांग बढ़ गई है।

लोग बाजार में त्वचा को नुकसान न पहुंचाने वाले रंगों को ही खरीद रहे हैं। इस वजह से केमिकल वाले रंगों की मांग कम है। छोटे पैकेट में गुलाल 20 रुपये तक उपलब्ध है। बेहतर गुणवत्ता और बड़े पैक 40 से 50 रुपये तक उपलब्ध हैं। इससे आम लोगों की जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ रहा है। त्योहार का सामान खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ भी लगना शुरू हो गई है। हालांकि अभी खरीदारी परचून विक्रेता ही ज्यादा कर रहे हैं। दुकानदार राहुल ने बताया कि इस बार राजस्थान से हर्बल रंग मंगवाए हैं। इसमें अरारोट और टेलकम पाउडर का प्रयोग किया है। यह त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता। उन्होंने बताया कि हिमाचल में तैयार किए गए प्राकृतिक गुलाल और ऑर्गेनिक रंगों को लोग हाथों-हाथ ले रहे हैं। एक से दो दिन में बाजार में बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारियां भी पहुंचना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article