{"_id":"59ce66e94f1c1bd7538b4ee5","slug":"mapping-in-girl-sexual-harassment-case-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चियों से छेड़छाड़ मामले में होगी मैपिंग, खुलेंगे कई राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चियों से छेड़छाड़ मामले में होगी मैपिंग, खुलेंगे कई राज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिका आश्रम चिल्ली में बच्चियों के साथ छेड़छाड़ मामले की मैपिंग होंगी। इसके लिए छह बच्चियों को जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम चिल्ली आश्रम लेकर जाएगी। जहां इस पूरे मामले की मैपिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
बालिका आश्रम में छह छात्राओं से हुई छेड़छाड़ के बाद जिला बाल संरक्षण इकाई ने जिला मुख्यालय स्थित स्कूल में इन बच्चियों की एडमिशन करवा दी है। शुक्रवार को ही प्रवेश दिलाया गया है।
विज्ञापन
मामला सामने आने के बाद अब एक ओर बच्ची ने चिल्ली आश्रम में रहने से मनाही कर दी और जिला बाल संरक्षण इकाई ने शुक्रवार को इस बच्ची की भी एडमिशन जिला मुख्यालय के स्कूल में करवा दी। बताया जा रहा है कि इस मामले के बाद कुछ छात्राएं अब वहां नहीं रहना चाह रही हैं।
विज्ञापन
आश्रम में छह छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए जहां तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया तो वहीं वीरवार को भी एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।
तीन दिन का पुलिस रिमांड आरोपियों को न्यायालय से मिला है। वहीं शेष बचें स्टाफ को भी यहां से वहां स्थानांतरित कर दिया गया था। आश्रम में सुरक्षा के लिए दो महिला होमगार्डों की तैनाती कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि दो दिनों के भीतर आश्रम प्रभारी को भी बदला जा सकता है। इस बारे प्रशासन से विचार किया जा रहा है।
मैपिंग के लिए चिल्ली जाएंगी बच्चियां: डॉ. पीके गुप्ता
जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि मैपिंग के लिए बच्चियों को चिल्ली आश्रम शनिवार सुबह ले जाया जाएगा। कहा कि बच्चियों को जिला मुख्यालय के स्कूल में प्रवेश दिला दिया गया है।