फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Many Moods of the Weather Hailstorm Damages Apple Crops in Jubbal Mercury Soars Past 41°C in Una

मौसम के रंग: जुब्बल में ओलावृष्टि से सेब को नुकसान, ऊना में पारा 41 पार; जानें आज कैसा रहा हिमाचल का वैदर

Sat, 25 Apr 2026 09:44 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sat, 25 Apr 2026 09:44 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कहीं और गर्मी से हाल बेहाल है तो कहीं ओले गिर रहे हैं। वहीं, शनिवार को प्रदेश के आठ जिलों में हल्की बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Many Moods of the Weather Hailstorm Damages Apple Crops in Jubbal Mercury Soars Past 41°C in Una
ऊना में धूप के बीच संस्थान से घर को लौटतीं युवतियां और जिला शिमला के जुब्बल में गिरे ओले। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल में बढ़ती गर्मी से मैदानों के साथ पहाड़ भी तपना शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज हुआ। कांगड़ा, धर्मशाला और सोलन में शुक्रवार को गर्मी ने खूब पसीने छु़ड़ाए। बढ़ते पारे से शिमला, कल्पा और ताबो में भी दिन के समय पसीने छूट रहे हैं। शनिवार को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में हल्की बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन


जिला शिमला के उपमंडल जुब्बल की खनाशनी पट्टी सहित शुराचली क्षेत्र के करीब दस गांवों में शुक्रवार शाम अचानक हुई ओलावृष्टि ने सेब बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। चार से दस मिनट तक गिरे तेज ओलों ने सेब की फसल को नुकसान पहुंचाया है। प्रभावित गांवों में धानसर, खरशाल, कंदरोट, झाल्टा, गिल्टाड़ी, कवाल्टा, झड़ासली, झगटान, कोठू, मांदल, भोलाड़ और छुपाड़ी शामिल हैं। उधर, ऊना में दोपहर के समय गर्म हवा चलने से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ। कांगड़ा में साल 2022 में अप्रैल के दौरान पारा 39 डिग्री रहा था, शुक्रवार को तापमान 37.2 डिग्री रहा। धर्मशाला में 2022 में 36  डिग्री पारा पहुंचा था, शुक्रवार को 33.1 डिग्री रहा। इसी प्रकार सोलन में 2022 में पारा 36 डिग्री था, शुक्रवार को 33.5 डिग्री रहा। इन क्षेत्रों में 2023, 2024 और 2025 में रिकॉर्ड हुआ अधिकतम तापमान शुक्रवार के पारे के मुकाबले कम रहा था।  

विज्ञापन

इसके अलावा मौसम विज्ञान  केंद्र शिमला ने शनिवार से गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। 28 से 30 अप्रैल तक भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

कहां कितना रहा अधिकतम तापमान
ऊना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.4, बिलासपुर 38.0, कांगड़ा 37.2, सुंदरनगर 36.3, मंडी 36.2, बरठीं 35.7, नाहन 35.1, भुंतर 34.5, सोलन 33.5, धर्मशाला 33.1, शिमला 27.6, मनाली 26.8 और ताबो में 21.1 डिग्री सेल्स्यिस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed