{"_id":"6ab28aec2b6e5a1c700d5323","slug":"manvi-and-neha-from-gumma-school-won-gold-in-wrestling-shimla-news-c-19-sml1002-790649-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गुम्मा स्कूल की मानवी और \nनेहा ने कुश्ती में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गुम्मा स्कूल की मानवी और नेहा ने कुश्ती में जीता गोल्ड
विज्ञापन
अब राज्य प्रतियोगिता में दिखाएंगी दमखम
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में टीम ने जीते 10 पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला स्तरीय अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में गुम्मा स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर 10 पदक जीते हैं।
कुश्ती में अपने-अपने वर्ग में मानवी और नेहा ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। दोनों अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी। स्कूल शिक्षक सुनील के अनुसार जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता सुन्नी में आयोजित की गई। इसमें जिले के तीन जोन के विभिन्न स्कूलों की करीब 120 छात्राओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कुश्ती में गुम्मा स्कूल की मानवी और नेहा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा निधि, भुवनेश्वरी और गौरी ने रजत पदक जीते। इसी तरह जूडो में निधि, भुवनेश्वरी और गौरी ने रजत पदक जीते। वहीं मानवी और नेहा ने कांस्य पदक अपने नाम किए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सराहन जोन, सुन्नी जोन और शिमला जोन के साथ मत्याना, शोघी, सुन्नी और जुन्गा स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सुनील ने बताया कि शानदार प्रदर्शन के आधार पर गुम्मा स्कूल की दो छात्राओं, मानवी और नेहा, का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भुंतर, कुल्लू में आयोजित होगी।