{"_id":"2751cd29bfe470a7c81426e9cf82c1f2","slug":"mansoor-ahmad-mir-will-be-new-chief-justice-of-the-hc","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे अहमद मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे अहमद मीर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 16 Jun 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर अब हिमाचल हाईकोर्ट के रेगुलर चीफ जस्टिस होंगे। वह 18 जून शाम 5 बजे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन
राजभवन में प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। 25 अप्रैल 1955 को जन्में न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
वर्ष 1978 में इन्होंने एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसी साल वकालत शुरू की और वर्ष 1992 में उन्होंने उच्चतर न्यायिक सेवाएं परीक्षा में पूरे राज्य में प्रथम स्थान ग्रहण किया।
विज्ञापन
27 मई 1993 को इन्हें कुपवाड़ा का प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके बाद अनंतनाग, बड़गाम और श्रीनगर में सेवाएं देने के बाद इन्होंने 31 जनवरी 2005 को जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
7 जुलाई 2007 को इन्हें जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया। 19 नवंबर 2013 को इन्होंने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्यभार संभाला था।