हिमाचलः अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मानसून ने दस्तक दे दी है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई। यहां अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार बन गए हैं। इस बारे में हिमाचल समेत कई राज्यों में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार मानसून ने एक सप्ताह पहले दस्तक दे दी है। हालांकि, हिमाचल में औसतन 24, 25 जून को ही मानसून हिमाचल में प्रवेश करता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश होने की चेतावनी है।
30 जून तक मौसम खराब ही बना रहेगा और अधिकतर क्षेत्रों में गर्ज के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल हिमाचल में मानसून एक जुलाई को पहुंचा था। इस बार यह 24 जून को पहुंचा है। राज्य में मानसून के पहुंचने की औसत तिथि 25 जून है। मक्की, धान की बिजाई में जुटे किसानों के लिए मानसून बड़ी राहत लेकर आया है। सेब के लिए भी बारिश मददगार साबित होगी।
भारी बारिश की चेतावनी
मौमस विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि बुधवार को दक्षिण-पश्चिमी मानसून हिमाचल के कई हिस्सों में पहुंच गया है। मानसून ने हिमाचल के कई हिस्सों सहित पूरे जम्मू-कश्मीर सहित उत्तराखंड, पंजाब और पूर्वी राजस्थान के कई क्षेत्रों में दस्तक दी है। मानसून के शुरुआती दौर में ही हिमाचल के अधिकतर हिस्सों में अगले 72 घंटों भारी बारिश होने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों में बारिश
शिमला==========7.0 मिमी
मनाली==========15.0
राजगढ़==========20.0
धर्मपुर==========16.0
संगडाह==========13.0
कसौली==========9.0