फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mansarowar yatra: himachal hopes from china

हिमाचल के रास्ते होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा!

Wed, 17 Sep 2014 02:57 PM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
mansarowar yatra: himachal hopes from china

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे पर हिमाचल प्रदेश की निगाह टिकी हुई है। मानसरोवर जाने के लिए किन्नौर से रास्ता खुलने की उम्मीद है, जिससे प्रदेश में न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि राज्य के लोगों को मानसरोवर की यात्रा करने में भी आसनी होगी।

विज्ञापन


हालांकि उत्तराखंड सरकार की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है। अभी तक केवल उत्तराखंड के कुमाऊं के रास्ते ही लोग मानसरोवर तक जा पाते थे। नए मार्ग के खुलने से उत्तराखंड को पर्यटन की क्षति होने की आशंका है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स दौरे के दौरान चीन के सामने हिमाचल से मानसरोवर के लिए मार्ग खोलने का प्रस्ताव रखा था, जिससे उत्तर भारत के लोगों की यात्रा आसान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसरोवर यात्रा होगी आसान

mansarowar yatra: himachal hopes from china

किन्नौर के जरिये मानसरोवर की यात्रा महज दो दिन में ही तय हो जाएगी। पैदल चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चीन की सीमा तक भारत ने भी सड़क बना दी है। उधर, चीन की ओर से भी सड़क बनी हुई है, जिससे हरियाणा, हिमाचल, पंजाब सहित अन्य राज्यों के लोगों की मानसरोवर यात्रा बेहद आसान हो जाएगी।

प्रदेश को उम्मीद है कि चीनी राष्ट्रपति के भारत दौरे से हिमाचल को सौगात मिल सकती है। इस मार्ग के खुलने से प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इतना ही नहीं बल्कि व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

सहमति बने तो होगा ऐतिहासिक कदम

उधर, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी पहले ही इस मुद्दे को चीन के सामने उठा चुके हैं। उम्मीद है कि भारत दौरे के दौरान भी इस मामले को उठाया जाएगा। अगर दोनों देशों में किन्नौर के रास्ते को खोलने के लिए सहमति बन जाती है तो यह एक ऐतिहासिक कदम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed