सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर बने मनोज , महाराष्ट्र में देंगे सेवाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ के मनोज कुमार सीआईएसएफ (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) में इंस्पेक्टर बने हैं। मनोज की वीरवार को रजास्थान के ट्रेनिंग सेंटर से पासिंग आउट परेड हुई। उन्हें पहली तैनाती महाराष्ट्र में मिली है। मनोज के पिता लक्ष्मीकांत भी आईटीबीपी में इंस्पेक्टर हैं, जबकि माता पूजा देवी गृहिणि हैं।
बैजनाथ के अवैरी के मनोज कुमार ने केंद्रीय विद्यालय अल्हीलाल से शिक्षा ग्रहण की। शहीद कैप्टन विक्रम बत्तरा कॉलेज पालमपुर से स्नातक की। मनोज स्कूल की ओर से एथलेटिक्स में भी भाग ले चुके हैं।
एसएससी सीपीओ 2016 बैच में मनोज का चयन सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर के लिए हुआ था। इसके बाद एक साल तक मनोज का सीआईएसएफ के राजस्थान के ट्रेनिंग सेंटर में एक साल का प्रशिक्षण हुआ। मनोज ने बताया कि उन्हें बचपन से ही फोर्स ज्वाइन करने का शौक था।