फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Manohar Lal Khattar Statement on MC Shimla Election.

हरियाणा के सीएम खट्टर ने शिमला नगर निगम के नतीजों पर दिया बड़ा बयान

Mon, 19 Jun 2017 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 19 Jun 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
Manohar Lal Khattar Statement on MC Shimla Election.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हिमाचल के मंडी संसदीय क्षेत्र की परिवर्तन रथ यात्रा को रवाना करने से पूर्व जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिमला नगर निगम चुनावों के नतीजों ने हिमाचल में सत्ता परिवर्तन के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग अब परिवर्तन चाहते हैं। कांग्रेस की सरकारों ने आज तक देश और प्रदेशों को लूटने का काम किया है, जिससे अब लोगों का मोह भंग हो गया है। अब लोग विकास की राजनीति चाहते हैं जिसके लिए देश और अन्य राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जब तक हिमाचल में विधानसभा चुनावों की तिथि घोषित नहीं होती, तब तक लोगों के बीच जाकर केंद्र सरकार के विकास कार्यों के बारे में जागरूक करें। जनसभा के बाद खट्टर ने परिवर्तन रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवर्तन रथ रवाना कर भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल

Manohar Lal Khattar Statement on MC Shimla Election.

भाजपा ने परिवर्तन रथ यात्रा की शुरुआत कर विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान का बिगुल फूंक दिया है। पार्टी के प्रथम चरण के प्रचार अभियान का खाका राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पालमपुर दौरे के दौरान खींचा गया था। चारों संसदीय क्षेत्रों में पार्टी के चार प्रचार रथ लगभग एक महीने तक दौड़ेंगे।

रथों पर सवार होकर प्रदेश और केंद्र के नेता कांग्रेस की प्रदेश सरकार को घेरने के साथ केंद्र की उपलब्धियों को प्रचारित करेंगे। इस अभियान में पार्टी ने जेपी नड्डा, प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार की सर्वाधिक जनसभाएं रखी हैं जबकि सांसदों को उनके क्षेत्रों में प्रचार का जिम्मा दिया गया है। लगभग तीन सौ जनसभाएं और रैलियां इस दौरान 68 विधानसभा क्षेत्रों में होगी।

भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा रविवार को सभी चारों संसदीय क्षेत्रों से पूजा, अर्चना एवं अनुष्ठान के साथ प्रारंभ हो गई। शिमला संसदीय क्षेत्र की परिवर्तन रथ यात्रा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हरिपुरधार के माता भंगायणी मंदिर से शुरू की। मंडी संसदीय क्षेत्र की परिवर्तन रथ यात्रा का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने किया।

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ से की। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में श्री नयनादेवी शक्तिपीठ पीठ से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व प्रदेश के प्रभारी मंगल पांडेय ने रथ रवाना किए। 

इस दौरान सांसद अनुराग ठाकुर भी उपस्थित रहे। सभी स्थलों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने परिवर्तन रथ यात्रा की सार्थकता को बताते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश आज बड़े संकट के दौर से गुजर रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि गत तीन वर्षों में देश पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ा है

न कल्याण के जितने भी काम हुए हैं, उनके परिणाम अभी हाल ही में संपन्न उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली नगर निगम एवं शिमला नगर निगम के चुनाव में सामने आए हैं। चारों संसदीय क्षेत्रों के लिए पहुंचे प्रचार रथों से मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि परिवर्तन रथों से प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार को बेनकाब किया जाएगा। जनता के बीच केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने के साथ मिशन 50 प्लस की ओर पार्टी बढ़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed