फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manish Garg said Postal ballot facility is available only to the people deployed in essential services.

Shimla: मनीष गर्ग बोले- आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को ही पोस्टल बैलेट की सुविधा

Sat, 20 Apr 2024 11:20 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Apr 2024 11:20 AM IST
विज्ञापन
Manish Garg said  Postal ballot facility is available only to the people deployed in essential services.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग - फोटो : अमर उजाला

 मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की ड्यूटी में तैनात व्यक्ति अनुपस्थित मतदाता के रूप में पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने के लिए पात्र होंगे। सुविधा के लिए आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को नोडल अधिकारियों की ओर से प्रमाणित किया जाना आवश्यक होगा कि मतदान के दिन ड्यूटी पर तैनात हैं। उन्हें संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी के पास 12 मई तक फार्म 12डी जमा करवाना होगा। नोडल अधिकारी इसे संबंधित रिटर्निंग अधिकारी या सहायक रिटर्निंग अधिकारी को प्रेषित करेंगे। नोडल अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने यह जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अनुपस्थित मतदाताओं को फार्म पर हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन
  • पोस्टल बैलेट सेंटर पर तैनात राजपत्रित अधिकारी सत्यापित करेंगे। पोस्टल बैलेट सेंटर प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में तीन दिन तक खोले जाएंगे। 
  • विज्ञापन
  • पोस्टल बैलेट सेंटर के अलावा इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूर्ण करने के लिए विशेष सहायक रिटर्निंग आफिसर को नामित किया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • आवश्यक सेवाओं में तैनात सभी व्यक्ति, जिन्होंने डाक मतपत्र श्रेणी के लिए आवेदन किया है, उन्हें पीवीसी स्थल के पूरे पते, तिथि और समय के बारे में एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
  • अनुपस्थित मतदाता आवेदन स्वीकृत होने के बाद पीवीसी के अलावा और कहीं पर मतदान नहीं कर सकते।
  • पिछले विस चुनाव में आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों के लिए 1181 पोस्टल बैलेट जारी किए थे। इनमें 872 प्राप्त हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed