फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   manipur attack, martyr family views.

'सेना को सलाम, उग्रवादियों की मौत सुनकर दिल को मिला सुकून'

Wed, 10 Jun 2015 09:42 AM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 09:42 AM IST
विज्ञापन
manipur attack, martyr family views.

उग्रवादियों को मार गिराने की सेना की कार्रवाई ने हिमाचल के सात शहीदों के परिजनों के जख्मों पर कुछ मरहम लगाने का काम किया है। मानपुर देवड़ा के शहीद सोहन सिंह के बड़े भाई हरमिंद्र सिंह और छोटे भाई मोहन सिंह ने कहा कि भाई की शहादत को तो वे कभी नहीं भूल सकते लेकिन सेना की कार्रवाई से उन्हें कुछ सुकून जरूर मिला है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उग्रवादियों पर हमला कर सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। उधर, हरिपुरधार के टिकरी डसाकना गांव के शहीद अशोक राणा के पिता बलदेव राणा और भाई बृज राज ठाकुर ने कहा कि उन्हें टीवी चैनल से पता चला कि मणिपुर में सेना पर हमला करने वाले उग्रवादियों को मार गिराया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने बहादुरी से इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। बिलासपुर के हीरापुर के शहीद राजेश के पिता जोगिंद्र सिंह ने भी सेना की कार्रवाई को सराहा। उन्होंने कहा कि खून का बदला खून ही होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशद्रोहियों को ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए थी

manipur attack, martyr family views.

वहीं, कांगड़ा के शहीद सैनिक रजनीश के परिजनों का कहना है कि देशद्रोहियों को जल्द सजा मिलनी चाहिए थी। उन्हें सेना के जवानों ने बहादुरी के साथ जवाब दिया। उग्रवादियों की यही सजा थी और उन्हें सेना ने मौत दे दी।

अन्य शहीदों के परिजनों ने भी सेना के इस जवाबी कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि इससे उनके दिल को सुकून मिला है। आतंकियों को मारने से शहादत का बदला पूरा हो गया। सेना को भविष्य में भी देशद्रोहियों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ये लोग फिर से देश की ओर आंख उठाकर न देख सके।

शहीदों के परिजनों को फ्री यात्रा की सुविधा

manipur attack, martyr family views.

वहीं, हिमाचल सरकार ने शहीदों के परिजनों को ‌एचआरटीसी की बसों में फ्री यात्रा का प्रस्ताव तैयार किया है। यानि सभी सात शहीदों के परिजन बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा हासिल करेंगे। परिवहन मंत्री ने खुद इसका प्रस्ताव तैयार किया है।

उका कहना है कि शहीदों ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी शहादत को देखते हुए उनके करीबी परिजनों को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जानी चाहिए। जल्द ही इस बारे में अधिसूचना भी जारी हो सकती है।

गौरतलब है कि हिमाचल सरकार शहीदों के परिजनों को पांच पांच लाख के चैक भी दे चुकी है। साथ ही उनके परिवार वालों को योग्यता अनुसार नौकरी की भी घोषणा कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed