{"_id":"5cfbd478bdec2207853482e2","slug":"manimahesh-yatra-will-be-started-from-24-august-in-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस दिन से शुरू होगी मणिमहेश यात्रा, चिप्स व नमकीन के पैकेट ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन से शुरू होगी मणिमहेश यात्रा, चिप्स व नमकीन के पैकेट ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध
Sat, 08 Jun 2019 11:04 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर( चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर( चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा अधिकारिक तौर पर इस बार 24 अगस्त से लेकर 6 सितंबर तक चलेगी। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पीपी सिंह ने दी।
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि इस बार भरमाणी माता के गेट के बाहर ही लंगर की व्यवस्था रहेगी, ताकि यहां पर स्वच्छता बनी रहे। उन्होंने कहा कि भरमाणी माता जल स्त्रोत के पानी को व्यावसायिक तौर पर लोगों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराने की संभावनाओं को तलाशा जाएगा।
विज्ञापन
100 के करीब शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा
साथ ही होटल- ढाबों आदि में कुरकुरे, चिप्स, नमकीन आदि पर भी प्रतिबंध रहेगा। जिससे यात्रा में प्रदूषण कम हो सके। ट्रस्ट ने यह भी फैसला लिया गया कि इस बार हड़सर व धन छो में 100 के करीब शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा।
विधायक कपूर ने कहा कि इस बार मेले के दौरान चौरासी मंदिर परिसर में व्यावसायिक दुकानों को मंदिर परिसर में नहीं लगाया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को अन्य मंदिरों के भी दर्शन सुलभ हो सकेंगे। कपूर ने कहा कि सिविल अस्पताल का निर्माण मिनी सचिवालय के पास पट्टी में किया जाएगा।
विधायक कपूर ने कहा कि इस बार मेले के दौरान चौरासी मंदिर परिसर में व्यावसायिक दुकानों को मंदिर परिसर में नहीं लगाया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को अन्य मंदिरों के भी दर्शन सुलभ हो सकेंगे। कपूर ने कहा कि सिविल अस्पताल का निर्माण मिनी सचिवालय के पास पट्टी में किया जाएगा।