फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   manimahesh yatra will be started from 24 august in himachal

इस दिन से शुरू होगी मणिमहेश यात्रा, चिप्स व नमकीन के पैकेट ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध

Sat, 08 Jun 2019 11:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर( चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर( चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
manimahesh yatra will be started from 24 august in himachal
फाइल फोटो

उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा अधिकारिक तौर पर इस बार 24 अगस्त से लेकर 6 सितंबर तक चलेगी। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पीपी सिंह ने दी। 

विज्ञापन


अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि इस बार भरमाणी माता के गेट के बाहर ही लंगर की व्यवस्था रहेगी, ताकि यहां पर स्वच्छता बनी रहे। उन्होंने कहा कि भरमाणी माता जल स्त्रोत के पानी को व्यावसायिक तौर पर लोगों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराने की संभावनाओं को तलाशा जाएगा।  
विज्ञापन

 

100 के करीब शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा

साथ ही होटल- ढाबों आदि में कुरकुरे, चिप्स, नमकीन आदि पर भी प्रतिबंध रहेगा। जिससे यात्रा में प्रदूषण कम हो सके। ट्रस्ट ने यह भी फैसला लिया गया कि इस बार हड़सर व धन छो में 100 के करीब शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा।

विधायक कपूर ने कहा कि इस बार मेले के दौरान चौरासी मंदिर परिसर में व्यावसायिक दुकानों को मंदिर परिसर में नहीं लगाया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को अन्य मंदिरों के भी दर्शन सुलभ हो सकेंगे।  कपूर ने कहा कि सिविल अस्पताल का निर्माण मिनी सचिवालय के पास पट्टी में  किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed