फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Manimahesh Yatra: one more passenger died due to deteriorating health in Gaurikund

मणिमहेश यात्रा: गौरीकुंड में तबीयत बिगड़ने से एक और यात्री की मौत

Tue, 03 Sep 2019 08:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Sep 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
Manimahesh Yatra: one more passenger died due to deteriorating health in Gaurikund

पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान कांगड़ा जिले के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक मेहरा पुत्र मंगल सेन गांव और डाकघर नगरोटा बगवां के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अपने परिवार के साथ मणिमहेश यात्रा पर आए दीपक मेहरा की धनछौ पड़ाव पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। बचाव दल के लोग दीपक मेहरा को हड़सर ले आए।

उसके बाद हड़सर से उन्हें भरमौर स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने दीपक को मृत करार दिया। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक चार श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान एक दिल्ली, दो पंजाब और अब एक कांगड़ा के यात्री की मौत हुई है। दो यात्रियों की मौत डल झील पर, एक की हड़सर में और अब एक की गौरीकुंड में तबीयत खराब होने से हुई है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकित शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed