फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Manimahesh Yatra 2023 from 7 to 23 September Devotees Online Registration with 20 rupee fee

Manimahesh Yatra: बिना पंजीकरण भूल जाइए मणिमहेश यात्रा, क्यूआर कोड होगा स्कैन

Thu, 24 Aug 2023 01:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 24 Aug 2023 01:32 PM IST
सार

मणिमहेश यात्रा प्रशासनिक तौर पर 7 सितंबर से आरंभ होकर 23 सितंबर तक रहेगी। देश के कोने-कोने से पवित्र डल झील में डुबकी लगाने के लिए यहां श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

विज्ञापन
Manimahesh Yatra 2023 from 7 to 23 September Devotees Online Registration with 20 rupee fee
मणिमहेश - फोटो : संवाद

विस्तार

ऐतिहासिक मणिमहेश यात्रा के लिए इस बार श्रद्धालुओं को पंजीकरण करवाना होगा। बिना पंजीकरण के यात्रा पर जाने का अनुमति नहीं मिलेगी। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। प्रशासन का कहना है कि यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर भी विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


पंजीकरण प्रक्रिया होने से प्रशासन के पास अब केदारनाथ और अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर श्रद्धालुओं का सही आंकड़ा रहेगा। पहली बार यह व्यवस्था लागू की जा रही है। यात्रा पर आने वाले शिव भक्त जिला प्रशासन के पेज पर दिए गए लिंक पर जाकर महज 20 रुपये में पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन


मणिमहेश यात्रा प्रशासनिक तौर पर 7 सितंबर से आरंभ होकर 23 सितंबर तक रहेगी। देश के कोने-कोने से पवित्र डल झील में डुबकी लगाने के लिए यहां श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इससे एक तरफ जहां प्रशासन को यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का स्टीक आंकड़ा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्राकृतिक आपदा या अप्रिय घटना होने पर लोगों की सुरक्षा के लिए समय रहते उचित कदम उठाए जा सकेंगे। विभागीय साइट पर पंजीकरण करवाने के बाद श्रद्धालुओं के पास क्यूआर कोड होगा। पंजीकरण करवाने वाले श्रद्धालुओं का हड़सर में क्यूआर कोड स्कैन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed