मणिमहेश यात्रा: 23 अगस्त को इस शुभ मुहूर्त में करें स्नान, बरसेगी महादेव की कृपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान छोटे शाही स्नान (जन्माष्टमी) का शुभ मुहूर्त 23 अगस्त को सुबह 8 बजकर 9 मिनट के बाद शुरू होगा। यह मुहूर्त 24 अगस्त सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसी बीच श्रद्धालु डल झील में पहुंचकर पवित्र स्नान और पूजा-अर्चना करेंगे। 23 अगस्त से पवित्र मणिमहेश यात्रा का आगाज हो रहा है।
यह राधाष्टमी तक चलेगी। छोटे शाही स्नान के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में शिव भक्त यहां पहुंचने शुरू हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर सहित अन्य क्षेत्रों से आने वाले शिव भक्त भरमौर पहुंचने के बाद सबसे पहले भरमाणी माता के दर्शन करेंगे। वहां स्नान और पूजा-अर्चना करने के बाद अगले पड़ाव का रुख करेंगे।
जम्मू-कश्मीर से आने वाले श्रद्धालु 23 अगस्त को डल झील में आस्था की डुबकी लगाएंगे। पवित्र शाही स्नान करने के बाद श्रद्धालु वापस जम्मू रवाना होंगे। पंडित विपन शर्मा ने बताया कि पवित्र मणिमहेश यात्रा का छोटा शाही स्नान (जन्माष्टमी) 23 अगस्त को सुबह आठ बजकर नौ मिनट पर शुरू होगा।
यह 24 अगस्त सुबह आठ बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगा। जन्माष्टमी पर स्नान को जोग न्हौण या छोटा स्नान भी कहा जाता है। पहले इस शाही मुहूर्त में सिर्फ साधु-संत स्नान करते थे, लेकिन समय के साथ आम लोग भी इस पर्व में जुटने शुरू हो गए हैं।