मणिमहेश के लिए हवाई यात्रा का इस बार डबल किराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर का डबल किराया देना होगा। पिछले वर्ष भरमौर से गौरीकुंड आने जाने का किराया 2800 रुपये था। इस बार भरमौर से गौरीकुंड का एक तरफ का किराया 2900 रुपये निर्धारित किया गया है। किराया कम होने की वजह से पिछले वर्ष ब्लैक में भी टिकटें बेची गई थी।
इसको लेकर काफी बवाल भी मचा था। मंगलवार को हेलीटैक्सी सेवा को लेकर मांगी निविदाएं खोली गईं। इसमें दो कंपनियों ने निविदाएं डाली थीं। इसमें एक कंपनी ने 3125 रुपये और दूसरी ने 3050 एक तरफ का किराया भरा।
दो कंपनी चलाएंगी तीन हेलीकॉप्टर
इसमें प्रशासन की ओर से 2900 रुपये किराया तय किया गया। मणिमहेश यात्रा के दौरान तीन हेलीकॉप्टर सेवाएं देंगे। भरमौर से गौरीकुंड के लिए उड़ानें भरेंगे। इसमें यूटीआई कंपनी दो हेलीकॉप्टर और आयरन कंपनी एक हेलीकॉप्टर चलाएगी।
एडीएम पृथी पाल सिंह ने बताया कि मणिमहेश यात्रा में दो हेलीटैक्सी कंपनी अपनी सेवाएं देंगी। यात्रा के दौरान तीन हेलीकॉप्टर चलेंगे। इसमें 2900 रुपये एक तरफ का किराया निर्धारित हुआ है।