फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mangal Pandey has been appointed BJP In-charge for Himachal Pradesh

विस चुनाव के लिए मंगल पांडेय होंगे हिमाचल भाजपा प्रभारी

Mon, 08 May 2017 10:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 08 May 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
Mangal Pandey has been appointed BJP In-charge for Himachal Pradesh

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। पांडेय वर्ष 2013 में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने थे। टीम शाह की दूसरी पंक्ति के नेताओं में पांडेय शुमार हैं, जिन्हें मजबूत संगठन क्षमताओं के साथ तेज तर्रार अंदाज के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में गुटबाजी के साथ अन्य दलों को साधने में उनकी अहम भूमिका रही। हिमाचल भाजपा में गुटबाजी के साथ मजबूत विपक्ष को देखते हुए पार्टी ने उन्हें प्रदेश का प्रभार सौंपा है। पांडेय वर्तमान में बिहार विधानसभा में एमएलसी हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 3 और 4 मई को पालमपुर में चुनावी रणनीति तैयार की थी। जिसके तुरंत बाद बिहार पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय को हिमाचल की कमान सौंप दी। रविवार को भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह महासचिव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से पांडे को हिमाचल प्रदेश भाजपा संगठन का प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले हिमाचल भाजपा प्रभारी की जिम्मेदारी श्रीकांत शर्मा के पास थी और वह काफी समय तक हिमाचल के प्रभारी रह चुके हैं। यूपी में मंत्री बनने के बाद उन्हें हिमाचल प्रभारी की जिम्मेदारी छोड़नी पड़ी है, जिनकी जगह अब मंगल पांडेय को हिमाचल की कमान सौंपी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्त्ती ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन की ओर से मंगल पांडेय को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने को लेकर अवगत करवा दिया गया है। दूरभाष पर वार्ता हो गई है। हिमाचल पहुंचने का समय फिलहाल तय नहीं, लेकिन जल्द ही वो हिमाचल आएंगे।

यहां जानिए मंगल पांडेय का पूरा प्रोफाइल

Mangal Pandey has been appointed BJP In-charge for Himachal Pradesh

-जन्म बिहार के सीवान जिले के भृगु बलिया गांव में हुआ था। वे साल 1989 में बीजेपी में शामिल हुए।
- वर्ष 2005 में बिहार भाजपा के महासचिव बने। इस पद पर चार बार रहे हैं।
- इससे पहले वे भाजयुमो बिहार के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।
- वर्ष 2012 में बिहार विधान परिषद के सदस्य बने
- वर्ष 2013 में वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर की जगह उन्हें बिहार भाजपा का अध्यक्ष बनाया।
- महज 44 वर्ष की उम्र में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed