फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mandi shivratri festival started.

यहां शाही अंदाज में निकली राज देवता की जलेब

Wed, 18 Feb 2015 04:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 18 Feb 2015 04:57 PM IST
विज्ञापन
mandi shivratri festival started.

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर राजदेवता माधोराय की जलेब शाही अंदाज से निकाली गई। प्राचीन परंपरा के अनुसार जलेब में एक दर्जन से अधिक देवी-देवताओं के रथ व देवलू शामिल हुए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिह ने मंडी शहर के अराध्य देव बाबा भूतनाथ व राज देवता माधो राय की पूजा अर्चना कर जलेब में शिरकत की। इसके बाद पड्डल ग्राउंड में ध्वजारोहण कर सात दिवसीय महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। छह साल बाद शिवरात्रि महोत्सव में पहुंचे देव मगरू महादेव ने भी जलेब में शिरकत की।
विज्ञापन


छोटी काशी मंडी में शिवरात्रि महोत्सव का आगाज धूमधाम से हुआ। मंडी रियासत के समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार महोत्सव के शुभारंभ पर राज देवता माधोराय की जलेब शाही अंदाज में निकाली गई। जलेब शुरू होने से पहले मेला कमेटी की
विज्ञापन
विज्ञापन

ओर से मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य अतिथियों को पगड़ी पहनाई गई।

जलेब में सबसे आगे पुलिस के घुड़ सवार, पुलिस और होमगार्ड बैंड, पुलिस के जवान, होमगार्डस, महिला पुलिस व स्कूली बच्चे मार्च पास करते हुए चल रहे थे।

इन देवताओं ने ली शिरकत

mandi shivratri festival started.

इसके बाद देव रथों में सबसे आगे बालीचौकी क्षेत्र के देवता छानणू-छमाहूं के साथ देवलू वाद्य यंत्रों पर नाचते गाते चल रहे थे। इसके बाद देव घटोत्कच कोटलू और मार्कडेंय सराज, देवी अंबिका,  सयाटी नाग, मगरू महादेव, लक्ष्मी नारायण, बिठ्ठू नारायण, बह्म देव तुंगासी, महामाया, चुंजुवाला, देवी नाऊ की अंबिका के देव रथ ने जलेब में शिरकत की। इसके बाद राज माधोराय की पालकी और शुक देव ऋषि शारटी और थाट्टा, देव सरीहटू, झाथीवीर, गणपति, टूटीवीर, केबलू नाग आदि देवतों के रथ जलेब में शामिल हुए।

जलेब में देव रथों के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज से छोटी काशी देव आस्था से सराबोर हो उठी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पदैल ही जलेब के साथ पड्डल ग्राउंड पहुंचे।

जलेब में स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा, शिवरात्रि मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त संदीप कदम, विधायक महेश्वर सिंह, नगर परिषद के पार्षद सहित अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed