Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mandi shivratri 2021: Rajdewata Madhorai Jaleb in mandi shivratri festival

देव धुनों के साथ निकली लघु जलेब, महाशिवरात्रि के कारज शुरू

Thu, 11 Mar 2021 04:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 11 Mar 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
mandi shivratri 2021: Rajdewata Madhorai Jaleb in mandi shivratri festival
माधोराय और टारना माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शाही अंदाज में लघु जलेब निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला

छोटी काशी में महाशिवरात्रि महोत्सव के कारज शुरू हो गए हैं। वीरवार को माधोराय और टारना माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शाही अंदाज में लघु जलेब निकाली गई। देव ध्वनियों के बीच जलेब बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंची। यहां मेला कमेटी अध्यक्ष और डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने विधि विधान के साथ महाशिवरात्रि पर्व में शिरकत करने के लिए माधोराय का न्यूंद्रा (न्योता) बाबा भूतनाथ को अर्पित किया गया। 

विज्ञापन


बैंड की धुन पर पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ी जलेब में शामिल हुई। पुलिस के घुड़सवार आगे चल रहे थे। रियासतकालीन देवता शुकदेव ऋषि का रथ भी ढोल नगाड़ों के साथ चौहट्टा बाजार में पहुंचा। इससे पूर्व सुबह आठ बजे राजदेवता माधोराय के मंदिर यज्ञ करवाया गया। इसके बाद मेला कमेटी के अध्यक्ष ऋग्वेद ठाकुर ने टारना जाकर बड़ादेव कमरुनाग की पूजा की। इधर, बड़ा देव कमरुनाग से आशीर्वाद लेने के लिए टारना मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
विज्ञापन


शाही अंदाज में निकलेगी राजदेवता माधोराय की जलेब
छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। दोपहर दो बजे राजदेवता माधोराय की अगुवाई में शाही अंदाज में पहली जलेब (शोभायात्रा) निकलेगी। परंपरा का निर्वहन करते हुए जलेब में देवी-देवताओं के रथ माधोराय की पालकी के आगे पीछे चलेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर देव माधोराय और बाबा भूतनाथ की पूजा-अर्चना कर जलेब में शिरकत करेंगे। जलेब में चुनिंदा देवी-देवता ही साथ चलेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों को मेला कमेटी पगड़ी पहनाकर सम्मानित करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार शिवरात्रि के लिए एक जैसे मास्क तैयार किए गए हैं। करीब तीन बजे जलेब पड्डल मैदान में पहुंचेंगी। उसके बाद मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। रात को पड्डल कला केंद्र में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। पहली शाम हिमाचली गायक सुनील मस्ती और एसी भारद्वाज के नाम रहेगी। इस दौरान सीएम मंडी वासियों को करोड़ों की सौगात देंगे। उधर, वीरवार  को 150 देवी-देवता मंडी पहुंचे। शिवरात्रि में माहौल देवमयी दिखा। देव आस्था से सराबोर देव ध्वनियों से छोटी काशी गुंजायमान रही। मेले का समापन 21 को राज्यपाल आचार्य बंडारू दत्तात्रेय करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed