{"_id":"6298eaf65e20a27b496a1284","slug":"mandi-s-bandana-selected-in-indian-hockey-team-international-masters-competition-will-be-held-in-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: मंडी की बंदना का भारतीय हॉकी टीम में चयन, कोरिया में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स प्रतियोगिता में लेंगी भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: मंडी की बंदना का भारतीय हॉकी टीम में चयन, कोरिया में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स प्रतियोगिता में लेंगी भाग
Thu, 02 Jun 2022 10:24 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:24 PM IST
सार
बंदना ग्रामीण विकास विभाग में बतौर सचिव कार्यरत हैं और विकास खंड सदर में तैनात हैं। उधर, केरल से लौटने पर बंदना का स्थानीय आकांक्षा युवा मंडल की ओर से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
मंडी की बंदना
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी के चडयारा की हॉकी खिलाड़ी बंदना का अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। बंदना कोरिया में होने वाली प्रतियोगिता में भारतीय टीम का हिस्सा होंगी। उनका चयन 18 से 22 मई तक केरल में राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में हिमाचल को गोल्ड मेडल दिलाने के बाद हुआ है। बंदना ग्रामीण विकास विभाग में बतौर सचिव कार्यरत हैं और विकास खंड सदर में तैनात हैं।
विज्ञापन
उधर, केरल से लौटने पर बंदना का स्थानीय आकांक्षा युवा मंडल की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान राज्य पुरस्कार विजेता बलविंदर कुमार ने उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। बंदना ने कहा कि उनका बचपन से ही हॉकी में शौक रहा है। उन्होंने सफलता का श्रेय पूरी टीम, कप्तान मीना, टीम कोच नाइम शेख, टीम मैनेजर चमन बंसल के अलावा परियोजना अधिकारी मंडी नवनीत शमा, खंड विकास अधिकारी प्रियंका वर्मा को दिया है।
विज्ञापन