मंडी रैली: पीएम ने बेटियों की शादी 21 साल में करवाने के फैसले की बात की तो महिलाओं ने लगाए नारे
हिमाचल प्रदेश के मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटियों की शादी की उम्र 21 साल करने के फैसले की बात की तो इस पर पड्डल मैदान के पंडाल में खूब नारेबाजी हुई। इस बीच, काफी देर मोदी खामोश भी रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटियों की शादी की उम्र 21 साल करने के फैसले की बात की तो इस पर पड्डल मैदान के पंडाल में खूब नारेबाजी हुई। इस बीच, काफी देर मोदी खामोश भी रहे। मोदी ने कहा कि आज सरकार बेटियों को बेटों के समान अधिकार देने के लिए काम कर रही है। बेटा-बेटी एक समान पर कार्य कर रही है। बेटियों की शादी की उम्र भी वही होनी चाहिए, जो बेटों की शादी के लिए है। अगर शादी की उम्र 21 साल होगी तो बेटियों को पढ़ने का मौका मिलेगा और वे अपना कैरियर बनेगा। इस पर पंडाल में उपस्थित महिलाओं ने खूब नारे लगाए।
सात दशक में हिमाचल को मिले सात लाख नल, हमने इतने दो साल में दिलाए : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्तमान सरकार कनेक्टिविटी पर भी ध्यान दे रही है। सरकार यहां रोपवे बना रही है और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाओं से भी परियोजनाओं को जोड़ा जा रहा है। आज घर-घर गैस सिलिंडर पहुंचाए जा रहे हैं। शौचालय बन रहे हैं। पानी के लिए मेहनत करनी होती थी। एक समय था, जब पानी का कनेक्शन पाने के लिए परेशानी थी। सात लाख परिवारों को सात दशक में जोड़ा गया है। दो साल के भीतर ही कोरोना काल में सात लाख से अधिक नए परिवारों को पाइप से पानी दिलाया गया है। नब्बे प्रतिशत आबादी के पास नल से जल की योजना है। सरकार डबल इंजन से काम कर रही है।
मंच पर बैठे ये नेता
मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी के दाईं ओर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बैठे, जबकि उनकी दाईं ओर सीएम जयराम ठाकुर बैठे। मंच पर आसीन अन्य नेताओं में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व सीएम प्रेमकुमार धूमल, लोकसभा सांसद एवं पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, किशन कपूर और राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी बैठे।
भारद्वाज ने मोदी को दिया शिमला आने का न्योता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंडी दौरे के दौरान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से शिमला का हालचाल जाना। मोदी ने जब शिमला का हाल पूछा तो भारद्वाज ने कहा कि आपका इंतजार कर रहा है। इस पर हाजिरजवाब प्रधानमंत्री ने कहा कि आप कार्यक्रम बनाकर बुलाइये, शिमला जरूर आएंगे। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछली बार सरकार के गठन के समय 2017 में राजधानी शिमला में आए थे। इसके बाद से उनका एक बार भी शिमला आना नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि अब नगर निगम चुनावों के आसपास सरकार उनके शिमला आने का कार्यक्रम बना सकती है।