फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi News: woman killed while cutting grass fell into gorge

Mandi: घास काटते पांव फिसलने से ढांक में गिरने से महिला की मौत

Thu, 05 Oct 2023 03:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 05 Oct 2023 03:23 PM IST
विज्ञापन
Mandi News: woman killed while cutting grass fell into gorge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

निहरी तहसील के तहत घार गांव में घर के निकट घासनी में घास काट रही महिला की ढांक में गिरने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर निहरी पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयंती देवी पत्नी लीलार निवासी गांव धार डाकघर प्रेसी तहसील निहरी अपने घर के निकट बुधवार को घासनी में घास काट रही थी। इसी दौरान उसका पांव फिसलने से वह करीब 600 फीट नीचे ढांक में जा गिरी।
विज्ञापन


इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उपमंडल अधिकारी गिरीश समरा ने बताया प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर प्रशासन की ओर से 10 हजार की राशि दी गई है। विधायक राकेश जम्वाल ने जयंती देवी की मौत पर शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed