फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News: Kitchen burnt due to cylinder fire in Mandoglu village of Gohar, loss worth lakhs

Mandi News: नाचन के मंडोगलु में गैस सिलिंडर में आग लगने से रसोईघर जला, लाखों का नुकसान

Fri, 01 Dec 2023 08:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी )
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी ) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Dec 2023 08:13 PM IST
सार

नाचन क्षेत्र के मंडोगलु गांव में एक मकान के रसोईघर में गैस सिलिंडर से भड़की आग से रसोई घर जल गया। 

विज्ञापन
Mandi News: Kitchen burnt due to cylinder fire in Mandoglu village of Gohar, loss worth lakhs
मंडोगलु गांव में सिलिंडर में आग लगने से रसोईघर घर जला - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नाचन क्षेत्र के मंडोगलु गांव में एक मकान के रसोईघर में गैस सिलिंडर से भड़क गई। इससे रसोई घर जल गया। शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे अचानक गैस सिलिंडर से भड़की आग से रसोई घर में आग लग गई। गांव के वीरेंद्र कुमार पुत्र संतराम के मकान की रसोई घर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से रसोईघर में अलमारियां, फ्रिज सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मंडोगलु गांव के वीरेंद्र कुमार के रसोईघर में अचानक सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग को काबू पाने के लिए जब घर वालों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी की बाल्टियां व पाइपों से आग पर काफी काबू पाया। इसके बाद अग्निशमन की गाड़ी पहुंचने पर आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। एसएचओ लाल सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। इससे पूर्व जंजैहली के मझाखल में भी सिलिंडर के आग पकड़ने से एक मकान जलकर राख हो गया था। उधर, तहसीलदार मित्र देव ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस को घटना के संबंध में सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed