फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, suspicious death, 25 year old girl, jogindernagar

जोगिंद्रनगर में देहरा निवासी युवती की संदिग्ध मौत

Sun, 10 Oct 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, suspicious death, 25 year old girl, jogindernagar
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिला मंडी के जोगिंद्रनगर में एक और ज्योति की संदिग्ध मौत हुई है। मौत का कारण करंट लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

देहरा निवासी युवती ज्योति जोगिंद्रनगर में हिमाचल ग्रामीण बैंक की कर्मचारी बताई जा रही है। वह शहर के नजदीकी गांव मकडैना में किराये के भवन में रह रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को अवकाश वाले दिन जब वह दिनभर कमरे से बाहर नहीं निकली तो देर शाम पंचायत प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल की अगुवाई में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर बाथरूम से शव बरामद किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद ज्योति की अपने परिवार के सदस्यों से फोन पर बातचीत भी हुई थी लेकिन देरशाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत की खबर आ गई। ज्योति के परिजनों को मौत की खबर पुलिस ने भी दे दी है। सोमवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस थाना के प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि पुलिस की जांच जारी है। मौत का एक कारण करंट लगना पाया जा रहा है। घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed