फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi News Car skidded on slippery soil driver suffered minor injuries

Mandi News: चिकनी मिट्टी पर स्किड हुई कार, ड्राइवर को आई मामूली चोटें

Tue, 02 Jul 2024 03:23 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 02 Jul 2024 03:23 PM IST
सार

मंडी जिले में एक कार स्किड हो गई। स्किड होकर कार दीवार से जा टकराई। घटना में ड्राइवर को मामूली चोटें भी आई हैं। 

विज्ञापन
Mandi News Car skidded on slippery soil driver suffered minor injuries
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लडभड़ोल क्षेत्र की बगोडा-रोपड़ी-जोगिंद्रनगर सड़क पर तारापुर के पास चिकनी मिट्टी से स्किड होने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ड्राइवर को मामूली चोटें भी आई हैं। बता दें कि देर रात हुई भारी बारिश के कारण सड़क में चिकनी मिट्टी होने से जब कार चालक निवासी पंचायत रोपड़ी-कलैहडु देर रात के समय अपने घर से जोगिंद्रनगर की ओर जा रहा था तो इस दौरान तारापुर के पास कार चिकनी मिट्टी पर स्किड हो गई और दीवार में जा टकराई। जहां कार मालिक को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

विज्ञापन




रोपड़ी-कलैहडु के लोगों ने लोक निर्माण विभाग से इस रोड से चिकनी मिट्टी हटाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कार चालक को हल्की छोटी आई हैं। कार चालक को स्थानीय लोगों द्वारा सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस बार में लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल के सहायक अभियंता पवन गुलेरिया ने बताया कि इस सड़क के बारे में कनिष्ठ अभियंता को निर्देश जारी किए गए हैं कि जहां-जहां इस रोड में मिट्टी है वह समय रहते हटाने के आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed