{"_id":"66b21d14caf1fe2dd70c11fa","slug":"mandi-news-cancer-patients-can-now-continue-their-treatment-from-zonal-hospital-mandi-2024-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कैंसर रोगी अब जोनल हॉस्पिटल मंडी से भी जारी रखवा सकेंगे अपना उपचार, डॉ. पुनीत मल्होत्रा किए अधिकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कैंसर रोगी अब जोनल हॉस्पिटल मंडी से भी जारी रखवा सकेंगे अपना उपचार, डॉ. पुनीत मल्होत्रा किए अधिकृत
Tue, 06 Aug 2024 06:24 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:24 PM IST
सार
जोनल हॉस्पिटल मंडी में डॉ. पुनीत मल्होत्रा पहले से जारी कैंसर उपचार के आधार पर ही दवाइयों और कीमोथैरेपी को आगे जारी रखने के लिए अधिकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
डिजाइन फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल सरकार ने जोनल हॉस्पिटल मंडी में तैनात डॉ. पुनीत मल्होत्रा को कैंसर से संबंधित उपचार, दवाइयां और कीमोथैरेपी लिखने के लिए अधिकृत किया है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने हाल ही में डॉ. पुनीत की कैंसर पर फैलोशिप करवाई है। उनके साथ प्रदेश के 7 डॉक्टर और हैं जिनसे यह फैलोशिप करवाई गई है। यह फैलोशिप सर्वोदय हॉस्पिटल फरीदाबाद और कैंसर हॉस्पिटल उज्जैन से करवाई गई है।
विज्ञापन
बता दें कि डॉ. पुनीत मल्होत्रा सिर्फ पहले से जारी कैंसर उपचार के आधार पर ही दवाइयों और कीमोथैरेपी को आगे जारी रखने के लिए अधिकृत किए गए हैं। इससे पहले कैंसर के मरीजों को दवाइयों और कीमोथैरेपी को जारी रखवाने के लिए टांडा, शिमला, चंडीगढ़ या फिर उस अस्पताल में जाना पड़ता था जहां से उनका उपचार चल रहा होता है, क्योंकि कैंसर की दवाओं को जारी रखने या फिर कीमोथैरेपी लिखने से हर डाक्टर गुरेज करता है। यह दवाएं और थैरेपी काफी घातक होती हैं। ऐसे में मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसलिए सरकार ने अब इन डॉक्टरों को फैलोशिप करवाकर कैंसर मरीजों को राहत देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
डॉ. पुनीत मल्होत्रा देश के सभी नामी कैंसर रोग विशेषज्ञों के साथ हर समय मोबाइल पर डिसक्शन करने के लिए भी अधिकृत किए गए हैं। यदि उन्हें मरीज के विषय पर किसी विशेषज्ञ से राय लेनी पड़ी तो वह कभी भी उन्हें फोन करके राय ले सकेंगे। डॉ. पुनीत के पास मंडी, कुल्लू, लाहौल स्पिति, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के कैंसर रोगी आकर सलाह-मशवरा कर सकते हैं। डॉ. पुनीत ने बताया कि प्रदेश सरकार कैंसर रोगियों के प्रति पूरी तरह से गंभीर है जिसके तहत ही उन्हें यह फैलोशिप करवाई गई है। हाल ही में सरकार ने कैंसर की बहुत सी दवाओं को भी निशुल्क कर दिया है। इससे कैंसर ग्रसित लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन