फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi News A car parked in the parking lot suddenly caught fire

Mandi News: पार्किंग में खड़ी गाड़ी में अचानक लगी आग, दो अन्य गाड़ियां भी चपेट में आईं, बाल-बाल बचा घर

Thu, 30 May 2024 08:41 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 30 May 2024 08:41 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी में आग लग गई। आग लगने के बाद साथ खड़ी दो अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं। 

विज्ञापन
Mandi News A car parked in the parking lot suddenly caught fire
पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंडी शहर के खलियार वार्ड में रविदास मंदिर के पास खड़ी की गई गाड़ियों में से एक गाड़ी में गुरुवार शाम को अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद साथ खड़ी दो अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गई। आग की लपटें इतनी भयानक हो गई कि साथ लगते मकान को भी खतरा मंडराने लग गया। लेकिन घर को सुरक्षित बचा लिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


आग लगने के कारणों का नहीं लग पाया पता
जली कारों में भीख राज, प्रशांत बहल और एक अन्य व्यक्ति की कार शामिल है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि साथ पड़े कूड़े की ढेर में किसी ने आग लगाई हो और वहां से तेज हवाओं के साथ यह आग कारों तक आ पहुंची। प्रभावित भीख राज और स्थानीय निवासी दीवान चंद ने बताया कि फायर ब्रिगेड को पहले तो फोन नहीं मिला, लेकिन जब मिला तो उन्हें आने में समय लग गया। घटनास्थल तक बड़े वाहन नहीं आ सकते थे जिस कारण फायर हाइड्रेंट की मदद से आग पर काबू पाया गया। लोगों ने सरकार व प्रशासन से मांग उठाई है कि गलियों के अंदर फायर ब्रिगेड के वाहनों के आने का उचित प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग बुझाने आए फायर कर्मी किशोरी लाल ने बताया कि जैसे ही उन्हें इसकी सूचना मिली तो तुरंत मौके पर आकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। हालांकि गाड़ी मौके पर नहीं आ सकी, लेकिन उपकरणों सहित सभी कर्मी मौके पर आए और फायर हाइड्रेंट की मदद से आग पर आधे घंटे की मशक्कत से काबू पाया गया। वहीं, पुलिस चौकी शहरी मंडी की टीम ने भी घटनास्थल पर आकर आग लगने के कारणों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed