फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Mahashivaratri: On the night of January 20, butter will be offered on the Shivling of Baba Bhootnath

मंडी महाशिवरात्रि: 20 जनवरी की रात बाबा भूतनाथ के शिवलिंग पर चढ़ेगा मक्खन

Wed, 18 Jan 2023 09:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Jan 2023 09:10 PM IST
सार

20 जनवरी रात्रि को मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर रात 11:00 बजे से 1:00 बजे के बीच में मक्खन रूपी घृतकंबल चढ़ाया जाएगा। गाय के दूध से तैयार करीब 21 किलो मक्खन शिवलिंग पर चढाया जाएगा।

विज्ञापन
Mandi Mahashivaratri: On the night of January 20, butter will be offered on the Shivling of Baba Bhootnath
मंडी महाशिवरात्रि व भूतनाथ मंदिर (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए सजने लगी है। महापर्व के कारज 20 जनवरी से बाबा भूतनाथ मंदिर से शुरू होने जा रहे हैं। 20 जनवरी रात्रि को मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर रात 11:00 बजे से 1:00 बजे के बीच में मक्खन रूपी घृतकंबल चढ़ाया जाएगा। गाय के दूध से तैयार करीब 21 किलो मक्खन शिवलिंग पर चढ़ाया जाएगा। इसी के साथ देवी-देवताओं को शिवरात्रि आगमन के लिए न्योता भेजने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। हर दिन मक्खन पर दुनिया भर के प्रसिद्ध शिवलिंगों और देवी-देवताओं के स्वरूप को उकेरा जाएगा। अनन्य भक्तों को दर्शन देने के बाद 17-18 फरवरी मध्यरात्रि या तड़के सुबह मक्खन को निकाला जाएगा। शिव मक्खन रूपी घृत कंबल से निकलकर भक्तों को दर्शन देंगे।

विज्ञापन


18 फरवरी को बड़ा देव कमरूनाग लाव लश्कर सहित छोटी काशी मंडी पधारेंगे। 19 को महाशिवरात्रि पर्व का आगाज भव्य जलेब से किया जाएगा। घाटी के अधिष्ठाता देवता माधोराय की पालकी भूतनाथ मंदिर जाएगी और यहां पर पूजा-अर्चना के बाद मेले का आगाज होता है। इस दौरान मंदिर परिसर में ही घाटी के विभिन्न देवता भी ठहरते हैं। सात दिनों तक मंडी के देवता यहां रहते हैं और इस दौरान बाबा भूतनाथ के दर पर भी आते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023 में 18 फरवरी शनिवार को महाशिवरात्रि का त्योहार है। मान्यता के अनुसार अगले दिन यानी 19 को पहली जलेब होगी।
विज्ञापन


पंडित मनोज शर्मा के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर को पंचामृत से स्नान करा कराएं। केसर के 8 लोटे जल चढ़ाएं। इसके बाद चंदन का तिलक लगाएं, बेलपत्र, भांग, गन्ने का रस, धतूरा, तुलसी, जायफल, कमल गट्टे, फल, मिठाई, मीठा पान इत्र और दक्षिणा चढ़ाएं. इसके बाद खीर का भोग लगाकर प्रसाद बांटे। इस दिन शिव पुराण का पाठ जरूर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि 20 जनवरी रात्रि को मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर रात मक्खन रूपी घृत कंबल चढ़ाया जाएगा। गाय के दूध से तैयार करीब 21 किलो मक्खन शिवलिंग पर चढ़ेगा। हर दिन मक्खन पर दुनिया भर के प्रसिद्ध शिवलिंगों और देवी-देवताओं के स्वरूप को उकेरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed