फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Lok Sabha by election: Maheshwar Singh writes letter to BJP for ticket

मंडी लोकसभा उपचुनाव: महेश्वर सिंह ने पत्र लिखकर मांगा भाजपा का टिकट

Fri, 30 Apr 2021 10:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Apr 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Mandi Lok Sabha by election: Maheshwar Singh writes letter to BJP for ticket
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर पार्टी का टिकट देने की मांग की है। पिछले सप्ताह भेजे पत्र में महेश्वर सिंह ने कहा कि जीवन के इस पड़ाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी का टिकट दिया जाए। उन्होंने पत्र में पार्टी से किसी एजेंसी के माध्यम से सर्वे करवाने की भी बात कही है। उल्लेखनीय है कि पिछले माह मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद सीट खाली हो गई है।

विज्ञापन


अब यहां अगले कुछ महीनों में उपचुनाव होना है। ऐसे में जिला कुल्लू में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। महेश्वर तीन बार लोकसभा के सांसद रहे हैं। उन्होंने पहले पंडित सुखराम को हराया था। इसके बाद प्रतिभा सिंह और कौल सिंह को हराकर संसद पहुंचे थे। एक बार वह राज्यसभा भी पहुंचे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ वह तीन बार विधायक भी रहे हैं। ऐसे में चार बार सांसद रहे महेश्वर सिंह ने मंडी से लोक सभा के उपचुनाव में भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन


महेश्वर सिंह ने पत्र की कॉपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुुर, संगठन मंत्री पवन राणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को भी भेजी है। नवरात्र के दौरान भेजी चिट्ठी में महेश्वर ने अपने राजनीतिक अनुभव का भी उल्लेख किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि उन्हें पत्र नहीं मिला है और उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि उन्होंने मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी से किसी एजेंसी से सर्वे करवाने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed