{"_id":"6873b6d13ba41b298208d9e2","slug":"mandi-innagurated-mandi-innagurated-shimla-news-c-19-sml1001-566992-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: किसानों-बागवानों को मिली कृषि उपज मंडी शिलारू की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: किसानों-बागवानों को मिली कृषि उपज मंडी शिलारू की सौगात
विज्ञापन
कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने किया मंडी का शुभारंभ,
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले के किसानों-बागवानों को कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) की नवनियुक्त मंडी शिलारू की सौगात मिली। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने रविवार को मंडी का शुभारंभ किया। इस मंडी का उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 18 जून को ऑनलाइन माध्यम से किया था। इसमें कुल 28 दुकानें, कार्यालय, पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस सेब सीजन में किसानों-बागवानों को इसकी सुविधा मिलेगी। वहीं दूरदराज की मंडियों में सेब और सब्जियां ले जाने से राहत मिलेगी।
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि आने वाले समय में कृषि उपज मंडी शिलारू को ऑनलाइन किया जाएगा। किसी भी उत्पाद को बेचने के लिए उसकी सही मार्केटिंग करना जरूरी है, तभी उत्पाद का सही दाम प्राप्त होगा। वहीं इसे और बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। कहा कि कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) एक विपणन बोर्ड है जो किसानों को बड़े खुदरा विक्रेताओं से बचाने और खेत से खुदरा मूल्य के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए स्थापित की जाती है। उन्होंने इस अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कृषि उपज मंडी व लोडिंग व अनलोडिंग प्वाइंट को सड़क से जोड़ने की भी मांग की। यहां पर किसानों की सुविधा के लिए मिट्टी जांच लैब और ट्यूनिक गार्डन खोलने की भी मांग मंत्री के समक्ष रखी। वहीं, शिमला-किन्नौर एपीएमसी अध्यक्ष देवानंद वर्मा ने कृषि मंडी में शेड बनाने, सफाई कर्मचारी तैनात करने और पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग रखी।
इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ठियोग शशांक गुप्ता, उपमंडल अधिकारी कुमारसैन मुकेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य राजेश कंवर व उज्ज्वल मेहता, ग्राम पंचायत प्रधान रीता आदि भारद्वाज मौजूद रहे।