मंडी हादसा: सीएम का बयान जिसकी उम्मीद नहीं थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि लारजी हादसे में लारजी बिजली परियोजना के प्रबंधकों की कोई गलती नहीं है। वह शिमला के रिज मैदान पर रेडक्रॉस मेले के समापन के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
मुख्यमंत्री का ये बयान ऐसे वक्त में आया है, जब हादसे के कारणों पर चल रही जांच अभी पूरी नहीं हुई है। सरकार को सोमवार को हाईकोर्ट में जवाब भी देना है।
वीरभद्र सिंह से पूछा गया कि तेलंगाना के एक मंत्री ने अचानक पानी छोड़ने वाले लारजी बिजली परियोजना प्रबंधन को दोषी ठहराया है।
बाद में बोले, रिपोर्ट का इंतजार
जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना प्रबंधन की गलती नहीं दिखती। हालांकि, थोड़ी देर बाद उन्होंने दोबारा कहा कि राज्य सरकार ने इस हादसे की जांच मंडलायुक्त मंडी ओंकार शर्मा को दी है।
उन्हें 15 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा गया है। जब तक रिपोर्ट नहीं आती, तब तक कुछ भी कहना संभव नहीं है।
इसलिए सभी को इंतजार करना होगा। इतना तय है कि ये हादसा अचानक आए पानी से बहने के कारण हुआ है।
कल हाईकोर्ट में जबाव देगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक ब्यास नदी को खाली कर भी लाशें न मिलने का सवाल है तो राज्य सरकार तब तक सर्च आपरेशन जारी रखेगी, जब तक अंतिम लाश नहीं मिल जाती।
रविवार 8 जून को हुए इस हादसे पर सरकार को सोमवार को हाईकोर्ट में भी जवाब देना है। हाईकोर्ट ने स्व संज्ञान लेते हुए जवाब तलब किया था। दूसरी ओर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अलग से नोटिस दिया है।
इसमें सरकार को दो सप्ताह के भीतर जवाब देना है।