फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi: Himachal's Kritika won bronze medal in National Junior Wrestling

उपलब्धि: राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती में हिमाचल की कृतिका ने जीता कांस्य पदक

Thu, 31 Mar 2022 06:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 31 Mar 2022 06:00 PM IST
सार

प्रदेश की तरफ से 30 पहलवानों ने कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया। 10 लड़कियों में मेडल जीतने वाली कृतिका ही हैं। कृतिका हमीरपुर जिले से संबंध रखती हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय प्रशिक्षकों, गुरुओं और परिजनों को दिया है। 

विज्ञापन
Mandi: Himachal's Kritika won bronze medal in National Junior Wrestling
कृतिका ने जीता कांस्य पदक - फोटो : संवाद

विस्तार

बिहार के पटना में 28 से 30 मार्च तक हुई राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल की कृतिका ने कांस्य पदक जीता है। कृतिका ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की तरफ से 30 पहलवानों ने कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया। 10 लड़कियों में मेडल जीतने वाली कृतिका ही हैं। कृतिका हमीरपुर जिले से संबंध रखती हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय प्रशिक्षकों, गुरुओं और परिजनों को दिया है। इनके कोच के रूप में सुंदरनगर की अंकिता ठाकुर ने भूमिका निभाई।

विज्ञापन


प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव जगदीश कुमार (परशुराम अवार्डी) ने बताया कि पदक जीतने के बाद कृतिका का चयन राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए होगा। यहां अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन प्रक्रिया चलेगी। प्रदेश कुश्ती संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार यादव ने भी कृतिका को बधाई दी है। प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि कृतिका की इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश की बेटियों को कुश्ती के क्षेत्र में दिलचस्पी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed