फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi drang bjp mla Jawahar Thakur thrashed by uncle police lodged fir

भाजपा विधायक से मारपीट, चाचा और दो चचेरे भाइयों पर केस

Thu, 21 Jun 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 21 Jun 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
Mandi drang bjp mla Jawahar Thakur thrashed by uncle police lodged fir
jwahar thakur

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र से सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक जवाहर ठाकुर से मारपीट का मामला सामने आया है। विधायक ने उनके चाचा और दो चचेरे भाइयों पर मारपीट का मामला दर्ज करवा दिया है। दूसरे पक्ष ने भी विधायक पर धमकाने और धौंस दिखाने की पुलिस में शिकायत  की है।

विज्ञापन


टकोली गांव के देव मेले में देवता के बैठने के स्थान को लेकर विधायक की उनके चाचा ज्योति प्रकाश और चचेरे भाइयों ललित और विपिन के साथ बहस शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई तक की नौबत आ गई।
विज्ञापन


विधायक ने औट थाने में अपने चाचा और दोनों चचेरे भाइयों पर उनसे मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

दूसरे पक्ष ने भी विधायक के खिलाफ धौंस दिखाने और धमकाने की दी शिकायत

Mandi drang bjp mla Jawahar Thakur thrashed by uncle police lodged fir

दूसरी तरफ चाचा और दोनों भाइयों ने भी विधायक के खिलाफ धमकाने और विधायकी की धौंस दिखाने की शिकायत पुलिस में कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले से ही कुछ मामलों को लेकर विवाद चल रहा है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। विधायक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष की शिकायत की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed