फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Dead bodies not found even after months, search operation stopped after consent of family members

मंडी: सांबल गांव में महीने बाद भी नहीं मिले शव, परिजनों की सहमति के बाद सर्च अभियान बंद

Thu, 14 Sep 2023 10:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Sep 2023 10:43 PM IST
सार

मंडी जिले के पंडोह के साथ लगते सांबल गांव में एक महीने से जारी सर्च ऑपरेशन को बंद कर दिया गया है। आपदा के बीच यहां दबे लोगों को तलाशने के लिए प्रशासन की तरफ से पिछले एक महीने से सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। 

विज्ञापन
Mandi Dead bodies not found even after months, search operation stopped after consent of family members
सांबल में दो मकान ढह गए(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पंडोह के साथ लगते सांबल गांव में एक महीने से जारी सर्च ऑपरेशन को बंद कर दिया गया है। आपदा के बीच यहां दबे लोगों को तलाशने के लिए प्रशासन की तरफ से पिछले एक महीने से सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। शवों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका।  परिवार के सदस्यों की सहमति के बाद जिला प्रशासन ने इस सर्च ऑपरेशन को बंद किया है। सांबल गांव में बीते 14 अगस्त की सुबह नाले में आई भयंकर बाढ़ के कारण नितेश का घर पूरी तरह से दब गया था। इस हादसे में नितेश की 18 वर्षीय पत्नी मोनिका, 17 वर्षीय बहन रविता और छह माह की बच्ची सानिया मलबे में दब गई थीं। 45 वर्षीय माता रचना देवी और 11 वर्षीय एक अन्य बहन गोपी मलबे की चपेट में आने से घायल हो गईं।

विज्ञापन


नितेश और उसकी अन्य 15 वर्षीय बहन जाह्नवी बच गए थे।  प्रभावित नितेश ने बताया कि पूरे एक महीने तक प्रशासन की तरफ से पूरा सहयोग मिला। जहां पर उन्होंने ढूंढने के लिए कहा कि वहां पर मशीनरी लगाकर शवों की ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन शव कहीं पर भी नहीं मिल सके। इसलिए अब उन्होंने और उनके परिवार ने इस सर्च ऑपरेशन को बंद करने की सहमति दे दी है। इस बात का जीवन भर दुख रहेगा कि परिजनों के अंतिम दर्शन नहीं कर सके। अब वह हरिद्वार में इनकी आत्मा की शांति के लिए पूजा-पाठ करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed