फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mandeep death in Yemen violence.

मां बाप को कौन बताए, अब नहीं रहा मंजीत

Mon, 13 Apr 2015 01:46 PM IST
Updated Mon, 13 Apr 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
mandeep death in Yemen violence.

यमन में विद्रोह और संघर्ष का शिकार हुए हमीरपुर के मंजीत सिंह का शव सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचेगा। उसके बाद उसे पैतृक गांव हमीरपुर के चंबोह लाया जाएगा।

विज्ञापन


उधर, डीसी रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर से उनकी बात हुई है। विदेश मंत्रालय के अफसरों से भी संपर्क किया जा रहा है। एसडीएम भोरंज राकेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने पूरी व्यवस्था की थी, लेकिन मृतक का बड़ा भाई अन्य लोगों के साथ पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन


बेटे का हुआ है एक्सीडेंट
मंजीत के पिता प्रकाश चंद का कहना है कि बड़े बेटे प्रवीण ने बताया है कि उसका एक्सीडेंट हुआ है। मिलिट्री अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा है। उसे लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबोह की प्रधान प्रोमिला देवी ने कहा कि मंजीत के बड़े भाई प्रवीण ने कहा है कि उनके परिवार को ये खबर न दी जाए। पिता बीमार रहते हैं। उन्हें पता नहीं चलना चाहिए। नहीं तो पूरा परिवार खाना-पीना छोड़ देगा। सूचना न दी जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शव को भारत लाने के लिए विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह से फोन पर सहयोग की बात की। धूमल ने मृतक मंजीत के सारे दस्तावेज भी विदेश राज्य मंत्री के ओएसडी एसपी सिंह के माध्यम से केंद्र सरकार को भिजवा दिए हैं।

पत्नी, माता-पिता को अभी तक नहीं मौत का पता

mandeep death in Yemen violence.

अमर उजाला में खबर छपने के बाद पूरे चंबोह गांव को पता चल चुका है कि मंजीत अब इस दुनिया में नहीं। लेकिन रविवार को दिनभर कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया कि मंजीत के माता-पिता को बताए कि उनका बेटा यमन की हिंसा ने लील लिया है।

पत्नी तक को इसकी भनक नहीं है। घर के लोग अपने रोजमर्रा के काम व्यस्त हैं। गांव के नुक्कड़-चौराहे में लोग इकट्ठे हो रहे हैं, चर्चा हो रही है। लेकिन इतनी हिम्मत किसी में नहीं कि वे मंजीत की मौत की सूचना दे सकें।

मंजीत के घर न तो पड़ोसी जा पा रहे हैं और न ही पुलिस। मंजीत की मौत की सूचना सिर्फ उसके बड़े भाई प्रवीण को है। प्रवीण शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गया है। पिता प्रकाश चंद को बताया गया है कि मंजीत का एक्सीडेंट हो गया है। दिल्ली में इलाज चल रहा है और उसे लेने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed