{"_id":"60daffa1923e9118654b6bf1","slug":"mandal-president-of-bjp-anusuchit-jati-morcha-balmukand-chauhan-withdrew-his-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पच्छाद अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष का यू टर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पच्छाद अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष का यू टर्न
Tue, 29 Jun 2021 06:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/नाहन
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/नाहन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 29 Jun 2021 06:58 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं और अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बालमुकंद चौहान के साथ बैठक कर इस विवाद को समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
बाल मुकंद चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप के गृह विधानसभा क्षेत्र पच्छाद में विवाद पर विराम लग गया है। पिछले दिनों उनके क्षेत्र में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बाल मुकुंद चौहान ने अपने पद से दिया इस्तीफा अब वापस ले लिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने धर्मशाला में हुई संगठन की बैठकों के बाद नाहन की तरफ प्रस्थान किया और इस स्थिति को लेकर कड़ा संज्ञान लिया।
विज्ञापन
मंगलवार को सभी कार्यकर्ताओं और अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद चौहान के साथ बैठक कर इस विवाद को समाप्त कर दिया है। भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने वचन दिया है कि संगठन में रहकर वह संगठन से बातचीत करेंगे और अगर किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो समय-समय पर प्रदेश अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व को बताएंगे। चौहान ने एक वीडियो जारी कर इस बात की पुष्टि भी की है और उन्होंने कहा कि हम पार्टी के काम में लगेंगे और पार्टी को और मजबूत बनाएंगे।
विज्ञापन