फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   manav bharti university solan fake degree case one more arrest in himachal pradesh

मानव भारती विवि का एक और कर्मचारी गिरफ्तार, पांच लाख फर्जी डिग्रियां बांटी, अरबों का गड़बड़झाला

Wed, 11 Mar 2020 02:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 11 Mar 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
manav bharti university solan fake degree case one more arrest in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

मानव भारती फर्जी डिग्री मामले में दूसरी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने हरियाणा के करनाल निवासी प्रमोद कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। मामला उजागर होने के बाद प्रमोद कुमार भूमिगत हो गया था। प्रमोद कुमार ने मानव भारती से पीएचडी कर रखी है। उसके नाम के आगे डॉ. लिखा जाता है। आरोप है कि प्रमोद कुमार फर्जी डिग्री प्रकरण की बागडोर संभाल रहा था। मानव विवि के फर्जीवाड़े में उसकी भूमिका काफी अहम थी। पुलिस आरोपी को सोलन लाई है। अब तक पांच लाख फर्जी डिग्रियां बांटने का खुलासा हुआ है। विश्वविद्यालय ने अरबों रुपये का गड़बड़झाला किया है। विवि के मालिक फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन


राजस्थान से जुड़े फर्जी डिग्री के तार, माउंट आबू पहुंची पुलिस
मानव भारती फर्जी डिग्री मामले के तार राजस्थान से जुड़ गए हैं। माउंट आबू में चल रहे माधव विश्वविद्यालय को सील कर दिया है। पुलिस ने भारी मात्रा में दस्तावेज व कंप्यूटर बरामद किए हैं। माउंट आबू पहुंची सोलन पुलिस दस्तावेजों को गाड़ी में भरकर सोलन ला रही है, जिससे मानव भारती से बरामद दस्तावेजों के साथ उनकी भी जांच हो सके।
विज्ञापन


मानव भारती विवि में अब तक हुई सहायक रजिस्ट्रार व एक अन्य कर्मचारी की गिरफ्तारी से डिग्री व दो कंप्यूटर माधव विवि में शिफ्ट करने का खुलासा हुआ था। इस आधार पर पुलिस ने एक टीम राजस्थन के माउंट आबू भेजी। टीम ने राजस्थान पुलिस की मदद से विवि में दबिश देकर तलाशी के दौरान संदिग्ध डिग्री, कंप्यूटर व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मानव भारती में दबिश के दौरान ही पुलिस के हाथ माधव विवि से संबंधित दस्तावेज लगे थे। जांच में पता चला कि मानव भारती विवि का मालिक राजकुमार राणा ही माधव विवि को संचालित कर रहा है। पुलिस ने माधव विवि से 1376 खाली डिग्रियां, 14 मोहरें, चार डिस्पैच रजिस्टर, 50 माइग्रेशन प्रमाणपत्र, 199 खाली एनवेलपर, 485 खाली हेडज, 319 खाली डिटेल मार्क्सशीट, दो कंप्यूटर, छह भरी गई डिग्रियों सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने माधव विवि को सील कर दिया है।

मामले को खंगालने में पुलिस टीम होली के दिन भी लगी रही। मानव भारती विवि में देर रात तक सर्च अभियान चलता रहा। पुलिस ने हार्ड डिस्क और कई दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि जल्द पुलिस पूरा खुलासा करेगी। हरियाणा से गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसकी रिमांड मांगी जाएगी।

फर्जी डिग्री पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। इकाई ने ऐसे निजी संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। इसे लेकर बुधवार को मिनी सचिवालय के बाहर इकाई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपायुक्त के माध्यम में शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

इकाई सचिव तरुण ठाकुर ने बताया कि निजी शिक्षण संस्थानों में फर्जी डिग्रियां बेचने के मामले पर शुरू इकाई सजग रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के व्यापारीकरण पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव भारती में फर्जी डिग्रियों का मामला प्रकाश में आने पर चिंता जताई है। कहा कि इससे सरेआम बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो इकाई प्रदेश स्तर पर आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार से अन्य शिक्षण संस्थानों की जांच करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षण संस्थानों को कड़ी कार्रवाई कर बंद किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed