फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   manav bharti university fake degrees and tampering with records

मानव भारती फर्जी डिग्री मामला: एमबीयू ने फर्जी डिग्रियां ही नहीं बेचीं, रिकॉर्ड से भी की छेड़छाड़

Mon, 23 Jan 2023 11:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 23 Jan 2023 11:47 AM IST
सार

मानव भारती विश्वविद्यालय को जिस कोर्स की 50 सीटें दी गई थीं, वहां 75 छात्रों को प्रवेश दिया गया। कई कोर्स ऐसे भी कराए गए, जिनकी अनुमति ही नहीं थी।

विज्ञापन
manav bharti university fake degrees and tampering with records
फर्जी डिग्री मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानव भारती विश्वविद्यालय (एमबीयू) फर्जी डिग्री मामले में छात्रों के रिकॉर्ड के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। छात्रों के रोलनंबर तक बदले गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से विनियामक आयोग को छात्रों का गलत रिकॉर्ड दिया गया है। जब भी विनियामक आयोग की टीम विश्वविद्यालय में निरीक्षण करने आती थी, उन्हें गलत आंकड़े बताए जाते थे। हाईकोर्ट द्वारा गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। विश्वविद्यालय और विनियामक आयोग का रिकॉर्ड आपस में मेल नहीं खा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस एसआईटी अंतिम चार्जशीट तैयार कर रही है। हालांकि चार्जशीट को पहले तैयार कर लिया गया था लेकिन इसमें अभियोजन विभाग ने कुछेक आपत्तियां जताई थीं। ऐसे में यह चार्जशीट वापस एसआईटी को भेजी गई थी। अब इसमें कई तथ्य शामिल किए जा रहे हैं। फरवरी में इसे हाईकोर्ट में पेश किया जाना है। सूत्र बताते हैं कि मानव भारती को जिस कोर्स की 50 सीटें दी गई थीं, वहां 75 छात्रों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


कई कोर्स ऐसे भी कराए गए, जिनकी अनुमति ही नहीं थी। इन कोर्स की सूचना विनियामक आयोग को भी नहीं दी गई। इनकी ग्रीन शीट रजिस्टर में भी एंट्री नहीं हुई है। मानव भारती विश्वविद्यालय की 46000 डिग्रियां पुलिस जांच में पहले ही फर्जी पाई जा चुकी हैं। पुलिस एसआईटी के अनुसार फर्जी तरीके से करवाए गए इन कोर्सों की हजारों फर्जी डिग्रियां देशभर में बेचकर करोड़ों रुपये कमाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में है मुख्य आरोपी राजकुमार राणा की पत्नी और बेटी
फर्जी डिग्री मामले में मुख्य आरोपी राजकुमार राणा की पत्नी और बेटी ऑस्ट्रेलिया में है। इन दोनों को भी अंतिम चार्जशीट में आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed