{"_id":"61f3da7d6b372129a747061b","slug":"manav-bharti-university-fake-degree-case-student-protest-on-7-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन की तैयारी: मानव भारती विवि के विद्यार्थी सात फरवरी को करेंगे अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन की तैयारी: मानव भारती विवि के विद्यार्थी सात फरवरी को करेंगे अनशन
Fri, 28 Jan 2022 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 28 Jan 2022 05:30 PM IST
सार
सभी विद्यार्थियों ने निर्णय लिया है कि वह एक दिन अनशन पर बैठेंगे। पिछले दो वर्षों से विद्यार्थी अपने रिकॉर्ड बहाल करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी डिग्री मामले के बाद मानव भारती विवि के सभी रिकॉर्ड पुलिस के कब्जे में हैं। ऐसे में डिग्रियां न मिलने से वर्तमान में विवि से पढ़ाई कर रहे और कर चुके करीब 3000 विद्यार्थियों ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। सात फरवरी को विवि प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद एसपी कार्यालय सोलन के बाहर एक दिन अनशन करने का निर्णय लिया है। इसकी तैयारी के लिए शुक्रवार को विद्यार्थी संघ ने बैठक भी की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मानव विवि में फर्जी डिग्री का खुलासा होने के बाद पुलिस ने विवि समेत विद्यार्थियों संबंधित तमाम रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया था। इसमें वर्ष 2009 से 2019 तक का रिकॉर्ड भी शामिल है। विद्यार्थियों को उनकी डिग्री समेत मार्कशीट न मिलने के कारण वह नौकरी सहित अन्य कार्य भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
मानव भारती विवि के स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन आनंद, वरिष्ठ अध्यक्ष अमरीक सिंह, उपाध्यक्ष कशिश दीवान, प्रेस सचिव मनदीप गोयल, सचिव राजकुमार, महासचिव प्रिया कंबोज समेत सभी विद्यार्थियों ने निर्णय लिया है कि वह एक दिन अनशन पर बैठेंगे। पिछले दो वर्षों से विद्यार्थी अपने रिकॉर्ड बहाल करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थी मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं। विद्यार्थी डिग्री के बिना न तो कोई काम कर सकते हैं, न ही आगे की शिक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों ने यह निर्णय लिया है। इसके बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।