{"_id":"63b9723a2dd66b1b16773049","slug":"manav-bharti-university-case-sit-returned-degree-to-students-after-verification","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव भारती विवि: सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों को लौटाईं डिग्रियां, एसआईटी ने जांच के लिए जब्त की थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव भारती विवि: सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों को लौटाईं डिग्रियां, एसआईटी ने जांच के लिए जब्त की थीं
Sun, 08 Jan 2023 12:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 08 Jan 2023 12:04 PM IST
सार
एसआईटी का मानना है कि अब तक 15 सौ डिग्रियों की सत्यता जांचीं गई है। पुलिस की विशेष जांच टीम मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानव भारती विश्वविद्यालय की ओर से जारी सही डिग्रियों को लौटाने का काम शुरू हो गया है। एसआईटी की जांच में यह डिग्रियां सही पाई गई हैं। पुलिस की ओर से फर्जी डिग्रियां जारी किए जाने का मामला उजागर होने के बाद कई अभ्यर्थियों ने अपनी डिग्रियों की सत्यता जानने के लिए कार्यालय में आवेदन किया था। बाकायदा पुलिस कार्यालय में अपनी डिग्रियां जमा कराई थीं। इनमें कई अभ्यर्थी ऐसे थे, जिन्होंने परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन उन्हें डिग्रियां नहीं मिली थीं।
विज्ञापन
इसे देखते हुए कमेटी का गठन किया गया था। इसमें पुलिस, शिक्षा और विनियामक आयोग के सदस्य शामिल थे। जांच में सही पाई गई डिग्रियों को अभ्यर्थियों को देना शुरू कर दिया है। एसआईटी का मानना है कि अब तक 15 सौ डिग्रियों की सत्यता जांचीं गई है। विश्वविद्यालय पर फर्जी डिग्रियां बांटने का आरोप है। पुलिस की विशेष जांच टीम मामले की पड़ताल कर रही है। ऐसे में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
गौर हो कि मानव भारती विश्वविद्यालय की 43,000 डिग्रियां पुलिस जांच में फर्जी पाई गई हैं। पुलिस एसआईटी के अनुसार मानव भारती विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को दर्जनों ऐसे कोर्स भी करवा दिए हैं, जिनकी विश्वविद्यालय के पास मान्यता ही नहीं थी। फर्जी तरीके से करवाए गए इन कोर्सों की हजारों फर्जी डिग्रियां देशभर में बेचकर करोड़ों रुपये कमाए गए। मानव भारती विश्वविद्यालय की 4,600 डीएमसी का सत्यापन किया जाना है।
विज्ञापन
जल्द पेश होगी फाइनल चार्जशीट
मानव भारती फर्जी डिग्री मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से फाइनल चार्जशीट तैयार की जा रही है। अभियोजन विभाग ने चार्जशीट में कुछ तथ्यों पर आपत्ति जताई थी। ऐसे में इस चार्जशीट को लौटाया गया था। अब फाइनल चार्जशीट तैयार की गई है।