फिर विवादों में आई विंटर क्वीन प्रतियोगिता, जज से बहस पड़ी युवतियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल का मुख्य आकर्षण विंटर क्वीन प्रतियोगिता एक बार फिंर विवादों में आ गई है। प्रतियोगिता से बाहर हुई कुछ सुंदरियों ने चहेतों को अगले दौर के लिए चयनित करने का आरोप लगाए हैं। गुस्साई कुछ सुंदरियों ने जजमेंट पर सवाल उठाते हुए जज से बहस कर डाली।
उक्त का कहना है कि प्रतियोगिता काबिलियत को सीधे तौर पर नजरअंदाज किया गया है और अपने जान पहचान की सुंदरियों को मौका दिया गया है। पूर्व में भी विंटर कार्निवाल के दौरान विंटर क्वीन प्रतियोगिता में सुंदरियां चहेतों को मौका देने का आरोप लगा चुकी हैं।
लगातार तीसरी बार सुंदरियों ने प्रतियोगिता में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। जिससे अब आयोजन कमेटी पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं। हालांकि विंटर क्वीन प्रतियोगिता में बाहरी राज्यों के भी जज बुलाए गए हैं लेकिन कुछ सुंदरियों जजमेंट से संतुष्ट नहीं हैं और चयन प्रक्रिया में भेदभाव करने का आरोप लगा रही हैं।
परिणाम देख सुंदरियों की भर गई आंखे
सुंदरियों का आरोप है कि प्रभावशाली एक व्यक्ति के माध्यम से विंटर क्वीन प्रतियोगिता में कुछ सुंदरियों को फाइनल राउंड तक पहुंचाया गया।
इधर, एसडीएम मनाली व आयोजन कमेटी के उपाध्यक्ष एचआर बेरवा ने बताया कि मामला ध्यान नहीं है। जज सभी चीजों को ध्यान रखते हुए निर्णय ले रहे हैं। खुद को स्वयं ही बेस्ट कहकर जजमेंट पर सवाल उठाना भी तर्कसंगत नहीं है।
विंटर क्वीन के अगले दौर के लिए चयनित सुंदरियों के परिणाम को देखकर कई सुंदरियों की आंखे नम हो गई। बाद में कुछ सुंदरियों ने आयोजन कमेटी व जजमेंट खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सुंदरियों ने निष्पक्षता से चयन करने की मांग उठाई है।